JPSC प्रोटोस्टः छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, बोली- उनकी आवाज दबाई नहीं जानी चाहिए
बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने झारखंड में जेपीएससी विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि ...और पढ़ें

कुनिका सदानंद ने छात्रों का समर्थन किया।
HighLights
कुनिका सदानंद ने छात्रों का समर्थन किया।
उन्होंने कहा छात्रों की आवाज दबाई नहीं, सुनी जानी चाहिए।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में जेपीएससी विवाद को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपना समर्थन देते हुए बड़ा बयान दिया है।
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि झारखंड के छात्र केवल अपने हक की बात कर रहे हैं और उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए, दबाया नहीं जाना चाहिए।
कुनिका सदानंद ने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह झारखंड के छात्रों से मिलने आ रही है। उन्होंने कहा है कि वह छात्रों का दर्द सुनना चाहती है, उनके साथ खड़ी होना चाहती है और उनकी आवाज को और बुलंद करना चाहती है। उन्होंने आगे लिखा है कि जब युवा बोलते हैं तब देश का भविष्य बोलता है।

आंदोलन के समर्थन में उतरे पीयूष मिश्रा
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा ने भी आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके संघर्ष को सही बताया था।
यह भी पढ़ें- बिहार में छात्रों के साथ खड़े तेजस्वी, झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलन पर खामोशी क्यों? उठने लगे सियासी सवाल
यह भी पढ़ें- JPSC Protest: हेमंत सरकार को छात्रों का अल्टीमेटम, कहा- आज मांगें नहीं मानी तो पूरे राज्य में होगा अनशन
यह भी पढ़ें- JPSC आंदोलन में छलका छात्रों का दर्द, किसी ने लोन लिया तो किसी ने ट्यूशन पढ़ाकर की तैयारी; अब नौकरी का सपना अधूरा