Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC Protest: हेमंत सरकार को छात्रों का अल्टीमेटम, कहा- आज मांगें नहीं मानी तो पूरे राज्य में होगा अनशन

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:07 AM (IST)

    रांची में छात्र JPSC और JSSC में गड़बड़ी को लेकर 14 दिनों से आंदोलनरत हैं, जिसमें कई नेता भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने हेमंत सरकार को अल्टीमेटम दिया है ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रांची में JPSC-JSSC गड़बड़ी को लेकर 14 दिन से आंदोलन।

    2. JLKM नेता देवेंद्र महतो समेत कई छात्र भूख हड़ताल पर।

    3. छात्रों का अल्टीमेटम: मांगें न मानी तो पूरे राज्य में अनशन।

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में JPSC और JSSC में गड़बड़ी को लेकर छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसमें से JLKM नेता देवेंद्र महतो समेत कई नेता भूख हड़ताल पर हैं।

    उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है, लेकिन हौसला कम नहीं हुआ है। छात्रों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर आज मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे राज्य के छात्र भूख हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।

    दोनों गुट के छात्रों से होगी मुलाकात 

    जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों के दो गुट अनशन पर बैठे हैं। एक जगह केवल छात्र हैं और दूसरी जगह पर JLKM नेता देवेंद्र महतो। आज दोनों ही गुट के छात्रों का डेलीगेशन सरकार से बातचीत करने वाला है। 

    JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि टीम के द्वारा सूचना मिली है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल आज 10 बजे सर्किट हाउस में वार्ता के लिए जाएगा।

    सरकार के साथ छात्रों के अलग-अलग गुटों से बातचीत पर देवेंद्र ने कहा कि अगर सरकार मान लेती तो बाकी को जाने की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कहा कि कितने लोग बातचीत के लिए मिलने जा रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण बात नहीं है। हम सबकी मांगें समान हैं और ये मांगें पूरी होनी चाहिए।

    आज नहीं माने तो पूरे राज्य के छात्र होंगे शामिल 

    वहीं प्रदर्शनकारी छात्र कुश महतो का कहना है, "हमने 10 लोगों को चुना है, संभवत: हर तरफ से पांच लोग होंगे। बातचीत देवेंद्र महतो की अगुवाई में होगी। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती, हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी।"

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि हम दिन-ब-दिन कमजोर हो रहे हैं, हमारी ऊर्जा खत्म हो रही है, लेकिन हमारा मनोबल नहीं टूट रहा है। पूरे देश से लोग यहां पर आ रहे हैं और अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन आज हमारी मांगें पूरी नहीं करते हैं, तो पूरे झारखंड के छात्र हमारी भूख हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: देर रात छात्रों को मनाने पहुंचा प्रशासन, बातचीत के बाद लिखित आश्वासन पर अड़े स्टूडेंट्स