Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कांग्रेस को 'विषैला सांप' कहना दुर्भाग्यपूर्ण', प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिंह ने JMM नेता के बयान पर जताई नाराजगी

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 04:18 PM (IST)

    कांग्रेस महासचिव सत्यनारायण सिंह ने कांग्रेस को 'विषैला सांप' कहने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण बताय ...और पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिंह

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। झारखंड की सियासत में बयानबाजी को लेकर महागठबंधन के भीतर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सत्यनारायण सिंह ने एक जिम्मेदार नेता द्वारा कांग्रेस की तुलना 'विषैले सांप' से किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने इसे न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना, बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सत्यनारायण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार पूरी समन्वय के साथ चल रही है। ऐसे समय में गठबंधन के प्रमुख दल के किसी जिम्मेदार नेता द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गठबंधन की भावना के विपरीत है।

    पार्टी के शीर्ष नेताओं के सम्मान को ठेस पहुंची

    उन्होंने कहा कि इस बयान से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ बूथ स्तर तक के समर्पित कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है।

    राज्य में JMM के साथ हर सुख-दुख में मजबूती से खड़ी रही कांग्रेस

    कई मौकों पर अपने विचारों से समझौता कर भी महागठबंधन को मजबूत और स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। झारखंड में कांग्रेस, झामुमो के साथ हर सुख-दुःख में मजबूती से खड़ी रही है और गठबंधन के हर निर्णय में पूरी निष्ठा दिखाई है।

    खबरें और भी

    प्रदेश महासचिव ने राज्य के मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन से अपेक्षा जताई कि ऐसे गैर-जिम्मेदार बयान देने वाले नेताओं पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि महागठबंधन की एकता बनी रहे और विपक्ष को कोई मौका न मिल सके।

    यह भी पढ़ें- बेतला नेशनल पार्क में वन्यजीव फंड के दुरुपयोग का आरोप, फर्जी मजदूर और सप्लायरों के नाम पर भुगतान

    यह भी पढ़ें- झारखंड में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी कक्षाएं