विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन रोकेगा मोदी का विजय रथ? सामने आने से डर रहे कांग्रेस के मंत्री; तो RJD दे रही अलग टेंशन

Published: Thu, 07 Mar 2024 08:37 PM (IST)

लोकसभा चुनाव दहलीज पर है। विभिन्न पार्टियों के प्रमुख उम्मीदवारों के नाम भी धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। हालांकि कांग्रेस ...और पढ़ें

चुनाव लड़ने से बच रहे कांग्रेस के मंत्री; RJD दे रही अलग टेंशन। (फाइल फोटो)
चुनाव लड़ने से बच रहे कांग्रेस के मंत्री; RJD दे रही अलग टेंशन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चार साल तक लगातार काम करनेवाले कांग्रेस के मंत्रियों ने नहीं दिखाई हिम्मत
  2. झामुमो मंत्रियों की भी तैयारी नहीं लेकिन को पार्टी आलाकमान का आदेश मानेंगे

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे विभिन्न पार्टियों के प्रमुख नेताओं के नाम सामने आने लगे हैं, लेकिन अपने काम के बूते सबसे बेहतर होने का दंभ भरनेवाले कांग्रेस के मंत्री इस रेस में कहीं पीछे रह गए हैं। एक भी मंत्री चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की संभावित सूची में मंत्रियों का नाम नहीं दिख रहा है।

दूसरी ओर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्रियों को पार्टी आलाकमान के निर्देश का इंतजार है। पार्टी के आदेश पर वे चुनाव लड़ेंगे। सत्ताधारी गठबंधन में शामिल राजद के एकमात्र मंत्री को लेकर अटकलें तेज हैं कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और इसके लिए पार्टी का कोई बंधन नहीं होगा।

लोकसभा चुनाव लड़ने से बच रहे कांग्रेस के मंत्री

लोकसभा चुनाव में कई प्रांतों से सूचना मिल रही है कि वहां मंत्रियों को पार्टियां मैदान में उतार सकती हैं। ठीक इसके विपरीत झारखंड से चुनाव लड़ने की इच्छा रखनेवाले मंत्रियों का टोटा है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में समन्वय समिति की बैठक हो रही है। इन बैठकों में आश्चर्यजनक रूप से चारों में से किसी मंत्री का नाम नहीं उठा है। हालांकि मंत्री अपने काम के बूते विकास का दंभ भरते नहीं थकते हैं।

एक भी मंत्री ने नहीं पेश की दावेदारी

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि ऊपरी सदन के लिए एक भी मंत्री ने दावेदारी नहीं पेश की है। तमाम लोकसभा क्षेत्रों से पुराने और वैसे उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनके पास विधानसभा चुनाव जीतने का भी अनुभव नहीं है। ऐसे में मंत्रियों के मैदान में उतरने से कम से कम एक विधानसभा क्षेत्र में तो उनका दबदबा रहता।

मोर्चा मंत्रियों का क्या है रुख

झारखंड के हर लोकसभा क्षेत्र के अंदर 5-6 विधानसभा क्षेत्र हैं। दूसरी ओर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्रियों की बात कुछ अलग है। पार्टी के मंत्री आलाकमान के निर्देश पर ही मैदान में उतरेंगे। माना जा रहा है कि एक-दो मंत्री को पार्टी ने तैयार रहने का निर्देश भी दे दिया है।

राजद मंत्री को लेकर तेज है चर्चाओं का बाजार

महागठबंधन सरकार में राजद कोटे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता को लेकर चर्चा तेज है कि वे लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं। इसके लिए पार्टी का कोई बंधन नहीं होगा। वे दूसरे दल से भी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे भी जिस क्षेत्र से वे विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं, वहां के लिए आरक्षित कोटि से वे बाहर हो गए हैं। नजदीकी सूत्रों की मानें तो उनकी तैयारी है कि लोकसभा से स्वयं उतरेंगे और विधानसभा से बहू को मैदान में उतारेंगे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चंपई सोरेन का मास्टर स्ट्रोक, सरकारी नौकरी की निकाल दी बड़ी वैकेंसी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Lok Sabha Elections: झारखंड में झंडे गाड़ेगी नारी शक्ति! भाजपा ने इन्हें मैदान में उतारा; I.N.D.I.A की भी पूरी है तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।