Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मल्लिकार्जुन समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 06:48 PM (IST)

    Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024 झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। पार्टी की ओर से अपने स्टार प्रचारकों की सूच ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची।
    कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची।

    HighLights

    1. सूची में तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और सुप्रिया श्रीनेत जैसे नाम
    2. गौरव गोगोई, राजेश ठाकुर, पवन खेड़ा और अलका लांबा को भी दी जगह

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार पार्टी ने 40 नाम निर्धारित करते हुए इन्हें स्टार प्रचारक बताया है। इन नेताओं के जिम्मे झारखंड में कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रचार-प्रसार होगा।

    स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, डा. रामेश्वर उरांव, प्रदीप यादव आदि प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।

    कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक

    1. मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarajun Kharge)
    2. सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)
    3. राहुल गांधी (Rahul Gandhi)
    4. प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)
    5. के.सी. वेणुगोपाल (K.C. Venugopal)
    6. गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmad Mir)
    7. केशव महतो कमलेश (Keshav Mahto Kamlesh)
    8. डॉ. रामेश्वर उरांव (Dr. Rameshwar Oraon)
    9. भूपेश बघेल (Bhupesh Bhaghel)
    10. सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid)
    11. तारिक अनवर (Tariq Anwar)
    12. अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury)
    13. मल्लू भट्टी विक्रमार्क (Mallu Bhatti Vikramarka)
    14. बी. के. हरिप्रसाद (B.K. Hariprasad)
    15. गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi)
    16. किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma)
    17. प्रणव झा (Pranav Jha)
    18. सुबोधकांत सहाय (Subodh Kant Sahai)
    19. इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi)
    20. डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू (Dr. Pradeep Kumar Balmuchu)
    21. राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur)
    22. सुखदेव भगत (Sukhdeo Bhagat)
    23. कालीचरण मुंडा (Kalicharan Munda)
    24. फुरकान अंसारी (Furkan Ansari)
    25. चन्द्रशेखर दुबे (Chandrashekhar Dubey)
    26. बन्धु तिर्की (Bandhu Tirkey)
    27. सहजादा अनवर (Sahjada Anwar)
    28. पवन खेड़ा (Pawan Khera)
    29. सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Srinate)
    30. जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mewani)
    31. अलका लांबा (Alka Lamba)
    32. उदय भानु चिब (Udai Bhanu Chib)
    33. योगेन्द्र साव (Yogendra Sao)
    34. प्रदीप यादव (Pradeep Yadav)
    35. मणिशंकर (Manishankar)
    36. भीम कुमार (Bhim Kumar)
    37. अनवर अहमद अंसारी (Anwar Ahmad Ansari)
    38. रियाजुल अंसारी (Riyazul Ansari)
    39. राजेश सिन्हा सनी (Rajesh Sinha Sunny)
    40. दयामनी बारला (Dayamani Barla)

    पहले चरण की सीटों पर 62 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर नामांकन दाखिल करनेवाले 805 उम्मीदवारों में 61 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद हो गए हैं। अब इन सभी सीटों पर कुल 743 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन सीटों पर उम्मीदवारों द्वारा बुधवार तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि किस सीट पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है।

    पहले चरण की कुल 43 विधानसभा सीटों में 16 सीटों पर नामांकन दाखिल करनेवाले सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इनमें बड़कागांव, सिमरिया, चतरा, जुगसलाई, सरायकेला, मनोहरपुर, तोरपा, खूंटी, तमाड़, मांडर, सिसई, गुमला, सिमडेगा, कोलेबिरा, लातेहार तथा छत्तरपुर सम्मिलित हैं। शेष विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी उम्मीदवार का नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद हुआ है।

    खबरें और भी

    इधर, दूसरे चरण की सीटों पर मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया आज शाम तीन बजे खत्म हो गई। यहां दाखिल नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी। वहीं, एक नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

    दूसरे चरण की सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों चरणों की सीटों पर चुनाव प्रचार जोर पकड़ने की संभावना है। हालांकि पर्व-त्योहारों का असर चुनाव प्रचार पर पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें

    'झामुमो की सरकार बनाएं, हर साल महिलाओं को देंगे एक लाख रुपये', गिरिडीह की रैली में हेमंत सोरेन का बड़ा एलान

    झारखंड चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के साथ 'खेला', BJP में शामिल हुए कद्दावर नेता; असम CM ने दिलाई सदस्यता