Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दंगवार सूर्य मंदिर मेला को मिलेगा राजकीय दर्जा, वित्त मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 05:32 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने हुसैनाबाद के दंगवार सूर्य मंदिर मेले को राजकीय दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को समृद् ...और पढ़ें

    वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर। फोटो जागरण

     वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू)। झारखंड सरकार प्रदेश को समृद्ध और संपन्न बनाने के लिए हर स्तर पर विकास कार्य कर रही है। किसान की फसल बढ़े, युवाओं को रोजगार मिले, महिलाओं को सम्मान और मीडियाकर्मियों को समुचित लाभ देने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है। यह बातें राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कही।

    Radha Krishna Kishore बुधवार को हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेला हमारी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा का प्रतीक है। पिछले करीब 70 वर्षों से लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले को शीघ्र ही राजकीय दर्जा प्रदान किया जाएगा।

    वित्त मंत्री ने दंगवार में एक बैंक शाखा खोलने की घोषणा करते हुए एसबीआई के एडीएम को आवश्यक निर्देश याद दिलाए। साथ ही बरसात के मौसम में सोन नदी में होने वाले कटाव को रोकने के लिए तटबंध निर्माण कराने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए जपला सीमेंट फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने को लेकर संबंधित विभाग से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा।

    केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    इस दौरान वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल वोट के लिए हिंदुत्व का नारा लगाना कतई उचित नहीं है। धार्मिक उन्माद से देश नहीं चलता। राजनीति में पवित्रता और अनुशासन जरूरी है। मानवता की पूजा ही सच्चा धर्म है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म हो सकता है, लेकिन धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इससे पूर्व वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के हुसैनाबाद पहुंचने पर हरिहर चौक व शिवबीघा में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

    कार्यक्रम में प्रशांत किशोर, अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, बीडीओ सुनील वर्मा, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, अखलेश मेहता, मेला कमेटी अध्यक्ष विपिन चौधरी, सचिव संतोष राम, अरुण सिंह, लव मेहता, आत्मेश कुमार सिंह, बिनय पासवान, ओपी प्रभारी सोनू कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, विवेक कुमार, दिवाकर चौधरी, विधानचंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- धुर्वा में हर ओर जश्न, बच्चों की बरामदगी के बाद दुकानदार रितेश ने ली राहत की सांस

    यह भी पढ़ें- एस्सार प्लांट के कर्मचारियों के लौटंगे 'अच्छे दिन', सांसद कालीचरण के आश्वासन से जगी उम्मीद