झारखंड JPSC धांधली मामला: रिजल्ट रद करने की मांग तेज, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने क ...और पढ़ें

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो। (जागरण)
HighLights
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने भूख हड़ताल की घोषणा की।
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग।
14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की भी मांग।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है।
मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। जांच का दायरा अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं तक पहुंच गई है।
जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे छात्रों के सत्याग्रह धरना का नौवां दिन जारी रहा।
धरना स्थल पर छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।
देवेंद्र ने कहा 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद करने, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल व अन्य परीक्षा परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को ले यह भूख हड़ताल जारी की।
उन्होंने कहा जेपीएससी विवादित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुए एक माह बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि छात्र हितों पर राज्य सरकार की मंशा में खोट है। मांगों की पूर्ति तक सत्याग्रह व भूख हड़ताल जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में प्रोटेस्ट जारी, प्रदर्शनकारी बोले- आंदोलन खत्म करने का बनाया जा रहा दबाव