Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईडी रांची में बदलाव, प्रभाकर प्रभात ने संभाला संयुक्त निदेशक का पदभार; अजय लुहाच रायपुर स्थानांतरित

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 02:15 PM (GMT+05:30)

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची के संयुक्त निदेशक अजय लुहाच का रायपुर तबादला हो गया है, जबकि प्रभाकर प्रभात रांची के नए संयुक्त निदेशक बने हैं। रांची से ...और पढ़ें

    ईडी रांची के नए संयुक्त निदेशक बने प्रभाकर प्रभात।

    ईडी रांची के नए संयुक्त निदेशक बने प्रभाकर प्रभात।

    HighLights

    1. अजय लुहाच का रायपुर तबादला, पणजी का अतिरिक्त प्रभार।

    2. ईडी ने 15 दिनों में 40 आरोपितों पर 7 चार्जशीट दाखिल की।

    राज्य ब्यूरो, रांची। ईडी में अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक स्तर के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला हो गया है। ईडी रांची के संयुक्त निदेशक (जेडी) अजय लुहाच का रायपुर तबादला हो गया है। उनके स्थान पर ईडी रायपुर के जेडी प्रभाकर प्रभात का रांची जोनल कार्यालय में तबादला किया गया है।

    इनके अलावा पणजी के अपर निदेशक अवनीश तिवारी का चंडीगढ़ जोनल कार्यालय, कोच्चि के अपर निदेशक राकेश कुमार सुमन का लखनऊ, गुवाहाटी के अपर निदेशक मयंक पांडेय का मुंबई जोनल कार्यालय-1 में तबादला हुआ है।

    ईडी मुख्यालय में पदस्थापित संयुक्त निदेशक मधुर डी. सिंह का मुख्यालय से गुरुग्राम और लखनऊ के संयुक्त निदेशक राजकुमार का लखनऊ से मुख्यालय तबादला किया गया है। एजेंसी ने 31 मार्च को ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है।

    लुहाच के पास पणजी का भी अतिरिक्त प्रभार

    जारी अधिसूचना के अनुसार कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। चेन्नई जोनल कार्यालय में पदस्थापित अपर निदेशक अभ्युदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, कोलकाता जोनल कार्यालय के संयुक्त निदेशक रामाधन डागर को ईडी मुख्यालय में प्रशासन व लेखा की अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।

    गुवाहाटी जोनल कार्यालय-1 के संयुक्त निदेशक सत्यकाम दत्ता गुवाहाटी जोनल कार्यालय-2 के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। संयुक्त निदेशक मधुर डी. सिंह गुरुग्राम के साथ-साथ श्रीनगर कार्यालय के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। रांची से रायपुर स्थानांतरित अजय लुहाच के पास पणजी जोनल कार्यालय का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

    15 दिनों में फास्ट ट्रैक में हुआ था काम

    बता दें कि ईडी ने सिर्फ 15 दिनों के भीतर 40 आरोपितों व फर्मों के विरुद्ध दाखिल की 7 अलग-अलग चार्जशीट। 15 से 31 मार्च के बीच दाखिल हुई है चार्जशीट। अब तक झारखंड में एक वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह संख्या है सर्वाधिक।

    खबरें और भी

    अब रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में इन सभी आरोपितों के विरुद्ध चलेगा ट्रायल। ईडी की विशेष अदालत से तीन अलग-अलग मामलों में 12.98 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त करने की मांगी है अनुमति।

    यह भी पढ़ें- रांची में ईडी अधिकारियों पर मारपीट का केस करने वाले संतोष पर 22.86 करोड़ के घोटाले में चार्जशीट

    यह भी पढ़ें- CCL में रिश्वतखोरी पर ED का शिकंजा: कोयला ढुलाई के बदले लिए लाखों, जांच में खुला मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क

    यह भी पढ़ें- खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग रांची में 3.89 करोड़ का घोटाला, ईडी ने छह आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की