Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची के गुदड़ी चौक पर केमिकल से बन रहा था नकली दूध, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में सिविल सर्जन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:04 AM (IST)

    रांची के गुदड़ी चौक पर केमिकल और पानी मिलाकर नकली दूध बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए और दोषियों ...और पढ़ें

    केमिकल से बन रहा था नकली दूध

    केमिकल से बन रहा था नकली दूध

    HighLights

    1. गुदड़ी चौक पर केमिकल से नकली दूध बनाने का मामला।

    2. वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।

    3. सिविल सर्जन ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी के गुदड़ी चौक में कथित तौर पर केमिकल और पानी मिलाकर नकली दूध तैयार किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। इस मिलावट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची के सिविल सर्जन डॉ. अमरेश प्रसाद ने जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो शुक्रवार को संबंधित प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर जांच करेगी।

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गुदड़ी चौक स्थित एक प्रतिष्ठान में कथित रूप से केमिकल, पानी और अन्य पदार्थों की मिलावट कर दूध तैयार किया जा रहा था। आशंका है कि इस दूध की आपूर्ति राजधानी के विभिन्न इलाकों में की जा रही थी। मामला सामने आने के बाद आम लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।

    मिलावट गंभीर और कानूनन दंडनीय अपराध

    सिविल सर्जन डॉ. अमरेश प्रसाद ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट गंभीर और कानूनन दंडनीय अपराध है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान और उसके संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को पूरे मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है।

    78611966

    उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार बाजार की निगरानी कर रहा है और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है।

    78611960

    किसी भी तरह की मिलावट आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग को दें सूचना

    स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं दूध या अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका हो या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खलारी से गायब तीनों बच्चे पलामू के हुसैनाबाद से सकुशल बरामद, आरोपी रंजीत सिंह गिरफ्तार