Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में महिला मरीज से डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, पुलिस में शिकायत दर्ज

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:21 PM (IST)

    गढ़वा में एक महिला ने डॉक्टर कुलदेव चौधरी पर इलाज के दौरान अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने पति को बाहर भेजकर डॉक्टर द्वारा जब ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. महिला ने डॉक्टर पर इलाज के दौरान अश्लील हरकत का आरोप।

    2. पति को बाहर भेजकर डॉक्टर ने की जबरदस्ती, धमकी भी दी।

    3. पीड़िता ने गढ़वा थाना में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा सदर अस्पताल के सामने स्थित निजी क्लीनिक में इलाज कराने आई 20 वर्षीय महिला ने चिकित्सक डॉ. कुलदेव चौधरी पर दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर किसी से कुछ न कहने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़िता ने बुधवार की शाम को गढ़वा थाना प्रभारी को आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    थाना को दिए आवेदन में चिनियां थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने बताया है कि वह बुखार और हाथ-पैर में दर्द के इलाज के लिए 9 जुलाई को अपने पति शमशाद अंसारी के साथ डॉ. कुलदेव चौधरी के क्लीनिक पहुंची थी।

    डॉक्टर ने स्थिति गंभीर बताकर उसे तीन दिनों तक अपने निजी अस्पताल में भर्ती रखा और 11 जुलाई को डिस्चार्ज किया था। इसके बाद 16 और 28 जुलाई को भी पीड़िता जांच व दवा के लिए क्लीनिक गई थी।

    5 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे जब महिला अपने पति के साथ फिर से क्लीनिक पहुंची, तो डॉक्टर कुलदेव चौधरी ने पति को दवा लेने बाहर भेज दिया।

    बेड पर लिटाकर की अश्लील हरकत

    आरोप है कि क्लीनिक में अकेले पाकर डॉक्टर ने अश्लील बातें करते हुए महिला का नकाब उतरवाया और बेड पर लिटा दिया। इसके बाद दुष्कर्म की नीयत से महिला के साथ जबरदस्ती व अश्लील हरकत करने लगा तथा पजामा खींचने का प्रयास किया।

    इसी दौरान जब पति वापस लौटा तो आरोपी डॉक्टर तुंरत अपनी कुर्सी पर बैठ गया और पीड़िता को कपड़ा ठीक कर नकाब बांधने को कहा। साथ ही किसी को कुछ बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

    क्लीनिक से बाहर आकर पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने पति और स्वजन को बताई। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति व स्वजन के साथ गढ़वा थाना पहुंचकर आरोपी चिकित्सक डॉ. कुलदेव चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- छात्रों के समर्थन में झारखंड जाएंगे अभिजीत दीपके, कहा- प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी सीजेपी