Railway News: बिहार से महाराष्ट्र के बीच 25 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रांची समेत 10 स्टेशनों पर स्टॉपेज
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोंदिया से रक्सौल के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन (08867/08868) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रांची, बोका ...और पढ़ें

समर स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। गर्मी की छुट्टियों के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने गोंदिया से रक्सौल के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 08867/08868 गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया समर स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन निर्धारित अवधि में किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।
08867 Gondia–Raxaul Summer Special 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोंदिया से सुबह 06:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
वापसी का शेड्यूल
वापसी में ट्रेन संख्या 08868 Raxaul–Gondia Summer Special 26 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से चलेगी। यह ट्रेन रक्सौल से 19:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच तथा वातानुकूलित 3-टियर के 4 कोच शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- धनबाद गोलीकांड: सोनारडीह में घायल कोयला कारोबारी की मौत, सिर और पेट में गोली लगने से चल रहा था इलाज