यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड फतह के लिए हिमंत बिस्वा सरमा ने बनाया प्लान, हेमंत सरकार को 'ग्राउंड जीरो' पर घेरेगी भाजपा
झारखंड फतह के लिए हिमंत बिस्वा सरमा ने प्लान तैयार कर लिया है। बीजेपी अब हेमंत सरकार को ग्राउंड जीरो पर घेरेगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आदिवासी सं ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश बीजेपी
- हिमंत बिस्वा सरमा ने मंडल अध्यक्षों को दिया नया टास्क
- सरमा बोले- लोकसभा चुनाव के समय से ही राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश भर के मंडल अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को रांची में आयोजित की। बैठक में असम के मुख्यमंत्री और चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शामिल हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री और चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बैठक की अध्यक्षता की।
मंडल अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) में जीत का मंत्र देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में हो रही बांग्लादेशी घुसपैठ से जनसंख्या में बदलाव हो रहा है। आदिवासी संस्कृति खतरे में है। भाजपा कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर आदिवासी समाज में जाएं। इसके साथ ही हेमंत सोरेन सरकार की रोजगार, विधि व्यवस्था के मामले में असफलता से भी जनता को अवगत कराएं।
'भाजपा के पक्ष में बना हुआ है माहौल'
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय से ही राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बूथ पर जीत सुनिश्चित कर भाजपा कार्यकर्ता राज्य में सरकार बनाने का लक्ष्य प्राप्त करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जो भ्रष्टाचार और लूट का माहौल बनाया है, उससे राज्य की जनता त्रस्त है।
वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से संवाद का महत्व बताया
झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए मंडल अध्यक्षों से कहा कि प्रतिदिन बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करें। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा आज इतनी बड़ी पार्टी बनी है। बूथ जीतने से ही विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य पूरा हो सकता है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की जिस वजह से राज्य में 9 सीटों पर हमें जीत मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा से सभी नेता कार्यकर्ता मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लडे़ंगे और जीत हासिल करेंगे।