Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Update : झारखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़ लें IMD का नया अपडेट

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 11:23 AM (IST)

    Jharkhand Weather Today झारखंड में मानसून सक्रिय हो चुका है। अबतक सामान्य से 50 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे कम बारिश पाकुड़ में दर्ज की गई। सिम ...और पढ़ें

    झारखंड में सामान्य से 50 प्रतिशत कम हुई वर्षा। फोटो- जागरण
    झारखंड में सामान्य से 50 प्रतिशत कम हुई वर्षा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. झारखंड में सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा, पूरे राज्य में होगी बारिश
    2. प्रदेश भर में अगले पांच दिनों तक वर्षा की संभावना, छाये रहेंगे बादल
    3. झारखंड के सभी जिलों में एक से दो डिग्री तक घटेगा न्यूनतम तापमान

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। झारखंड में सामान्य से 50 प्रतितश कम वर्षा अबतक रिकॉर्ड की गई है। सबसे कम वर्षा पाकुड में हुई है।

    शुक्रवार तक पाकुड में सामान्य से 78 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की हुई है, जबकि सबसे अच्छी वर्षा सिमडेगा में रिकॉर्ड की गई है। सिमडेगा में सामन्य से मात्र 15 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

    राजधानी में अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। दिनभर बादल छाये रहेंगे। वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट आ सकती है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में दोपहर के बाद अच्छी वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं।

    शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    पांच दिनों तक अधिकतम तापमान बदलाव नहीं

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लोगों को दिनभर हल्की उमस हो सकती है। शाम होते ही बारिश होने की संभावना है। साथ ही रात में हल्की ठंड महसूस होगी।

    जुलाई में अच्छी वर्षा की संभावना

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जुलाई के मौसम में इस साल अच्छी वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसानों को रोपनी की शुरुआत कर देनी चाहिए। इस साल अच्छी फसल की संभावना है।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 30 डिग्री के नीचे आया पारा; मौसम हुआ सुहावना

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम हुआ सुहावना