Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 30 डिग्री के नीचे आया पारा; मौसम हुआ सुहावना

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 08:20 AM (IST)

    Jharkhand Heavy Monsoon Rains Today झारखंड के अधिकांश जिलों में इन दिनों अच्छी बारिश हो रही है। मानसूनी बारिश ने अधिकांश जिलों के पारे को 30 डिग्री से ...और पढ़ें

    मानसून का प्रभाव, रांची समेत नौ जिलों का तापमान 30 के नीचे।
    मानसून का प्रभाव, रांची समेत नौ जिलों का तापमान 30 के नीचे।

    HighLights

    1. रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार
    2. देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में भारी बारिश का पूर्वानुमान
    3. मानसून की बारिश के कारण राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंचा

    जागरण संवाददाता, रांची। पूरे झारखंड में सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। पिछले एक माह से तप रही राज्य की धरती अब वर्षाजल से तर है।

    राजधानी में तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान का काफी घट गया है। वहीं 45 के पार पहुंचे डाल्टनगंज और पलामू का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है।

    राजधानी में बुधवार को दिनभर रिमझिम फुहारों ने ठंडक का अहसास करा दिया। अब तो यहां रात में ठंड का अहसास होने लगा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में भारी वर्षा होने की संभावना है।

    इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी में 9 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

    आठ जिलों में 100 मिमी के ऊपर हुई वर्षा

    भले ही मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट में यह कहा जा रहा हो कि वर्तमान में मानसून की सक्रियता सामान्य बनी हुई है, लेकिन इसी रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है कि अबतक सिर्फ आठ जिलों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है।

    एक तरफ जहां धनबाद में 154.7 मिमी, दुमका में 123.4 मिमी, गोड्डा में 105.6 मिमी, गुमला में 166.8 मिमी, खूंटी में 119.3 मिमी, रांची में 109.3 मिमी, साहिबगंज में 164.7 मिमी, सिमडेगा में 213.1 मिमी के साथ मानसून की अच्छी वर्षा रिकार्ड की गई है।

    वहीं, 1 जून से 3 जुलाई के मध्य सबसे अधिक सिमडेगा में 213.1 मिमी वर्षा हुई जबकि पाकुड़ में सबसे कम 47.1 मिमी वर्षा हुई है।

    24 घंटे के दौरान ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के सभी स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई।

    राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी है। सबसे अधिक वर्षा 111.2 मिमी धनबाद के मैथन में रिकार्ड की गई।

    अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री बोकारो थर्मल का, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें: Hemant Soren: चम्‍पाई सोरेन ने राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा, हेमंत ने पेश किया CM बनने का दावा

    Jharkhand CM Changed: सीएम पद से हटने के बाद चंपई सोरेन को क्‍या मिलेगा? मंत्रिमंडल पर यहां पढ़ें अपडेट

    खबरें और भी