‘यूपी-बिहार में आंदोलन करने पर मार दी जाती है गोली’, JPSC-JSSC विवाद पर बोले झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने JPSC-JSSC विवाद पर कहा कि यूपी-बिहार में आंदोलन करने पर गोली मार दी जाती है, जबकि झारखंड में संवाद से हल निकलेगा। ...और पढ़ें

झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी
HighLights
मंत्री इरफान अंसारी ने JPSC-JSSC प्रदर्शन पर विवादित बयान दिया।
यूपी-बिहार में आंदोलन पर गोली मारने का दावा किया।
झारखंड में संवाद से समस्या का समाधान होगा, कहा।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएसएसी और जेएसएससी में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं छात्रों के आंदोलन के बीच झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल JPSC-JSSC विरोध पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह दिल्ली वाला आंदोलन नहीं है।
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, "मुख्यमंत्री पहले से ही हमारा नेतृत्व कर रहे हैं। यह दिल्ली नहीं है, यह दिल्ली वाला आंदोलन नहीं है। वहां पेपर लीक हुआ। यहां गड़बड़ियां पाई गई हैं। ये दो अलग-अलग चीजें हैं। फिर भी मुख्यमंत्री ने एक बड़ा कदम उठाया।"
उत्तर प्रदेश पेपर लीक का हब
इरफान अंसारी ने आगे का कहा, " उत्तर प्रदेश पेपर लीक का हब है, वहां हर 6 महीने में पेपर लीक होता है। फिर भी वहां कोई आवाज नहीं उठाता या सड़क पर नहीं उतरता क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। गुजरात का भी यही हाल है, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का भी यही हाल है।"
साथ ही उन्होंने कहा, " बिहार की हालत और भी खराब है...यहां संवाद के दरवाजे खुले हैं और बातचीत से ही हल निकाला जाएगा। हम गोलियां नहीं चलाएंगे, हम प्यार से विरोध को खत्म करेंगे।"
इनपुट- एएनआई के साथ
यह भी पढ़ें- Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे छात्र