Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे छात्र
छात्र संगठन 7 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे, जिसमें जेपीएससी और जेएसएससी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की जाएगी। ...और पढ़ें

7 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे छात्र
HighLights
छात्र संगठन 7 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे।
जेपीएससी और जेएसएससी को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मांग।
यह आंदोलन दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि है।
जागरण संवाददाता, रांची। जेपीएससी एवं जेएसएससी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग को लेकर छात्र संगठन सात अगस्त को विधानसभा कूच करेंगे।
झारखंड जनाधिकार महासभा, आइसा, एआईएसएफ सहित अन्य जन एवं छात्र संगठनों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को 'हूल जोहार' के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज झारखंड के युवा उनके दिखाए संघर्ष और आंदोलन के मार्ग पर ही चल रहे हैं।
7 अगस्त को विधानसभा मार्च
जिस प्रकार शिबू सोरेन ने ए.के. राय एवं बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन को तूल दिया था, उसी प्रकार आज भी छात्र-युवा मिलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे है। इस आंदोलन की सफलता ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
7 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे झारखंड के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं से 'विधानसभा मार्च' में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की गई।
यह भी पढ़ें- 'सीना चीरकर नहीं दिखा सकते...', रांची में JPSC प्रोटेस्ट पर बोले CM हेमंत सोरेन