Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JAC Matric Result 2026: गुमला-दुमका ने चौंकाया, चतरा सबसे नीचे; 99.60% अंकों के साथ 4 स्टूडेंट्स बने स्टेट टॉपर

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 06:24 PM (IST)

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें कुल 95.27% विद्यार्थी सफल रहे। हजारीबाग के स्कूलों का ...और पढ़ें

    गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अधिकारी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 परिणाम घोषित करते हुए।

    गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अधिकारी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 परिणाम घोषित करते हुए।

    HighLights

    1. JAC मैट्रिक 2026 परिणाम घोषित, 95.27% पास प्रतिशत।

    2. हजारीबाग के स्कूलों का मेरिट लिस्ट में शानदार प्रदर्शन।

    3. चार छात्रों ने 99.60% अंकों के साथ राज्य में टॉप किया।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा है। मेरिट लिस्ट में हजारीबाग के स्कूलों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है, वहीं सिमडेगा और रांची के विद्यार्थियों ने भी टॉप-3 में अपनी जगह बनाई है।


    टाॅप-3 सूची में कुल 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक रही। मेरिट सूची में 7 छात्राओं और 5 छात्रों ने स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान पर चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया, जिनमें दो छात्राएं और दो छात्र शामिल हैं। ओवऑल में भी इस बार बेटियों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

    टॉप-3 में बेटियों ने मारी बाजी, हजारीबाग का दबदबा 2026 में भी

    मेरिट सूची में हजारीबाग सबसे आगे रहा, जहां के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल के कई विद्यार्थियों ने टाप रैंक हासिल की। रांची, गुमला, सिमडेगा और सरायकेला जिलों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हजारीबाग से सबसे अधिक छह विद्यार्थी टाॅप-3 सूची में शामिल हुए।

    जिलेवार टाॅप विद्यार्थियों की स्थिति :

    • हजारीबाग : 6 विद्यार्थी
    • रांची : 3 विद्यार्थी
    • गुमला : 2 विद्यार्थी
    • सिमडेगा : 1 विद्यार्थी
    • सरायकेला : 1 विद्यार्थी

    टॉप-3 में 12 मेधावी, 4 परीक्षार्थियों ने किया स्टेट टॉप

    इस वर्ष मेरिट लिस्ट की सबसे खास बात यह रही कि पहले, दूसरे और तीसरे — तीनों स्थानों पर 4-4 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। 99.60% (498 अंक) हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार परीक्षार्थी निम्नलिखित हैं:

    खबरें और भी

    • प्रियंशु कुमारी: इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
    • शिवांगी कुमारी: एस एस हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा
    • प्रेम कुमार साह: प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची
    • सन्नी कुमार वर्मा: सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची

    jac result students

    परिणाम के बाद छात्राओं की खुशी। 

    हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका स्कूल का जलवा

    मेरिट लिस्ट में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। टॉप-3 की सूची में शामिल कुल 12 विद्यार्थियों में से 5 छात्राएं अकेले इसी स्कूल से हैं।

    राज्य में द्वितीय स्थान (99.20%):

    • दिव्यांशु उरांव (सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला)
    • खिलेश साह (सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला)
    • वैष्णवी श्री (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
    • जुलिता मिन्ज (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)

    राज्य में तृतीय स्थान (98.80%):

    • महताब अंसारी (सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवाटांड़)
    • प्रीत राज (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी)
    • अमिषा कुमारी (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
    • दीप्ति रानी (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)

    जिलावार प्रदर्शन: गुमला ने चौंकाया 

    जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो गुमला जिला 99.32% पास प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। इसके बाद दुमका (99.02%) और पाकुड़ (98.56%) का स्थान रहा। राजधानी रांची का पास प्रतिशत 94.75% दर्ज किया गया है। 

    जबकि चतरा निचले पायदान पर रहा। राज्य का कुल पास प्रतिशत 95.27 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिलावार परिणाम में अधिकांश जिलों ने 90 प्रतिशत से अधिक सफलता हासिल की, जिससे राज्य में माध्यमिक शिक्षा के बेहतर प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई।

    distrcit wise result

    प्रथम श्रेणी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफल

    इस वर्ष परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा और पास प्रतिशत ने नया रिकार्ड 95.27 प्रतिशत रहा। जो पिछली बार से 3.5 प्रतिशत अधिक रहा। इस बार कुल 4,24,001 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

    इनमें 4,02,178 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। कुल परीक्षा परिणाम 95.278 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष यानी 2025 में जैक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 91.71 प्रतिशत रहा था। इस वर्ष प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक रही।

    • प्रथम श्रेणी से पास : 2,26,957 विद्यार्थी
    • द्वितीय श्रेणी से पास : 1,60,673 विद्यार्थी
    • तृतीय श्रेणी से पास : 14,548 विद्यार्थी

    परीक्षा के मुख्य आंकड़े

    कुल सम्मिलित परीक्षार्थी (Appeared): 4,22,109
    कुल सफल परीक्षार्थी (Passed): 4,02,178
    राज्य का कुल पास प्रतिशत: 95.27%

    यह भी पढ़ें- JAC 10th Result OUT 2026: झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, हजारीबाग और रांची के स्कूलों का दबदबा

    यह भी पढ़ें- 84 हजार रसोइयों को साड़ी देगी सरकार, झारखंड में खत्म होगा मिड-डे मील फंड का संकट; 30 सितंबर तक बढ़ी समग्र शिक्षा की अवधि