झारखंड में महीनों तक अनाज न लेने वाले लाभार्थियों पर कार्रवाई, 4 लाख से अधिक राशन कार्ड रद
झारखंड में 4,24,404 राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं क्योंकि लाभार्थियों ने महीनों तक अनाज नहीं उठाया। जांच में सामने आया कि 75% कार्डधारक राशन लेने नहीं ...और पढ़ें
-1774422079530_m.webp)
झारखंड में 4.24 लाख राशनकार्ड रद। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। राशन कार्ड बनने के बावजूद महीनों तक अनाज का उठाव नहीं करने वाले 4,24,404 राशनकार्ड धारियों के नाम लाभुकों की सूची से काट दिए गए हैं।
अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि कुल राशनकार्ड धारियों में से 75 प्रतिशत तक ऐसे हैं जो महीनों तक राशन लाने नहीं गए हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसके पीछे का एक संभावित कारण यही है कि लाभुक रोजगार अथवा रोजी-रोटी की तलाश में कहीं दूर चले गए हों और उनके लिए नियमित तौर पर राशन लेने के लिए पहुंचना संभव नहीं रहा हो।
8 लाख से अधिक है साइलेंट राशनकार्ड धारियों की संख्या
पूर्वी सिंहभूम में ऐसे राशनकार्ड धारियों की संख्या 1.47 लाख से अधिक है और इनका नाम काट दिया गया है। सरायकेला में 32947 लाभुकों के नाम कटे हैं। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार साइलेंट राशनकार्ड धारियों की संख्या झारखंड में 8,02,685 है। ये वैसे लोग हैं जिनके नाम से राशन कार्ड तो जारी है लेकिन किसी ना किसी कारण से ये राशन लेने नहीं पहुंच रहे थे।
ऐसे लोगों में खासकर उन लोगों का नाम काट दिया गया है जिनके बारे में विभाग को अभी तक कोई जानकारी नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 4,24,404 है। इस मामले में नाम कटनेवाले लाभुकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी 1,95,142 राशन कार्डों की जांच पूरी नहीं हुई है।
किस जिले में कितने नाम कटे
| जिला का नाम | रद कार्ड | पात्र लाभुक | कुल कार्ड |
|---|---|---|---|
| पूर्वी सिंहभूम | 1,47,293 | 9,233 | 1,56,526 |
| धनबाद | 58,994 | 7,355 | 66,349 |
| पश्चिम सिंहभूम | 43,673 | 4,964 | 48,637 |
| सरायकेला खरसावां | 32,927 | 11,896 | 44,823 |
| पलामू | 23,544 | 30,642 | 54,186 |
| गढ़वा | 13,510 | 17,830 | 31,340 |
| दुमका | 12,573 | 10,950 | 23,523 |
| बोकारो | 12,094 | 8,002 | 20,096 |
| गिरिडीह | 11,793 | 4,693 | 16,486 |
| हजारीबाग | 11,778 | 15,227 | 27,005 |
| गोड्डा | 10,049 | 178 | 10,227 |
| लातेहार | 9,206 | 2,862 | 12,068 |
| रांची | 9,160 | 8,176 | 17,336 |
| साहेबगंज | 8,619 | 12,364 | 20,983 |
| देवघर | 7,522 | 3,908 | 11,430 |
| खूंटी | 7,045 | 2,295 | 9,340 |
| पाकुड़ | 7,761 | 2,835 | 10,596 |
| चतरा | 6,742 | 9,520 | 16,262 |
| रामगढ़ | 6,979 | 3,173 | 10,152 |
| गुमला | 4,504 | 10,796 | 15,300 |
| कोडरमा | 3,441 | 1,287 | 4,728 |
| लोहरदगा | 2,814 | 1,880 | 4,694 |
| जामताड़ा | 1,411 | 76 | 1,487 |
| कुल | 8,02,685 | 1,83,139 | 9,85,824 |
यह भी पढ़ें- राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की लूट, कट्टे से हमला और हवाई फायरिंग
यह भी पढ़ें- JEE Main April Session की परीक्षा तिथियों में बदलाव: अब 2 से 8 अप्रैल तक होगी परीक्षा