Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पोस्टर से टी-शर्ट तक... JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में दिखा अनोखा विरोध

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:30 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन छात्र आंदोलन पर हंगामा हुआ, जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री का पोस्टर और विधायक जयराम महतो की टी-शर्ट चर्चा का ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मानसून सत्र के दूसरे दिन भी छात्र आंदोलन पर जमकर हंगामा।

    2. पूर्व शिक्षा मंत्री का पोस्टर, विधायक की टी-शर्ट चर्चा में।

    3. JPSC/JSSC अनियमितताओं पर CBI/ED जांच की मांग।

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार को दूसरा दिन था। छात्र आंदोजन पर संत्र हंगामेदार रहा। सदन में प्रश्नकाल और अनुपूरक बजट जैसे औपचारिक कामकाज के बीच विपक्षी सदस्यों और एक स्वतंत्र विधायक के अनोखे अंदाज ने चर्चा का केंद्र बना लिया। वहीं बाहर छात्रों के समर्थन में आईं नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की भी चर्चा रही।

    पूर्व शिक्षा मंत्री (भाजपा) का पोस्टर और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो का टी-शर्ट सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में छा गए। भाजपा विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव एक काले रंग के पोस्टर को साड़ी पर चिपकाए नजर आईं। पोस्टर पर लिखा था—14 वीं JSSC परीक्षा रद्द करो। मुट्ठी की तस्वीर के साथ यह नारा छात्रों के आंदोलन का प्रतिबिंब था।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक हैंडल ने तुरंत इस तस्वीर को शेयर करते हुए कटाक्ष किया, “भाजपा की शिक्षा मंत्री। एक बार इन्होंने जीवित रहते अटल जी को श्रद्धांजलि दे दी थी। आज इन्हें 14 वीं JPSC और JSSC का अंतर नहीं पता। भाजपा को इन्हें सीधा प्रधानमंत्री बनाना चाहिए।”

    दरअसल सही तथ्य यह है कि छात्रों की मांग 14 वीं JPSC रद करने की है। विधायक के पोस्टर में जेपीएससी की जगह जेएसएससी लिखा था। अब पार्टी को यह देखना चाहिए कि गलत पोस्टर कहां से छप कर आया।

    दूसरी तरफ, सदन के अंदर ही एक और दृश्य ने सबका ध्यान खींचा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो लाल रंग की टी-शर्ट पहने नंगे पांव खड़े थे।

    खबरें और भी

    टी-शर्ट पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था— टीडीपीएल (TDPL) द्वारा लिए गए JPSC/JSSC के सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करो। दोषियों को गिरफ्तार करो। CBI/ED से जांच करवाओ। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा—आज सदन में... छात्रों की आवाज़ दबेगी नहीं, सदन में गूंजेगी।

    Jairam

    विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा

    ये दोनों तस्वीरें उस बड़े छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि में आई हैं, जो 14वीं JPSC और अन्य JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा संचालित करने वाली कंपनी TDPL के खिलाफ पिछले कई दिनों से रांची में चल रहा है।

    विपक्ष लगातार सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहा है, जबकि सत्ताधारी पक्ष मंत्रिस्तरीय समिति बनाकर बातचीत का रास्ता अपना रहा है। विधानसभा परिसर में भी विपक्षी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

    मानसून सत्र के इस छोटे (सिर्फ पांच कार्यदिवस वाले) सत्र में JPSC-JSSC मुद्दा पहले दिन से ही गरमाया हुआ है। ऐसे में पूर्व शिक्षा मंत्री का पोस्टर और जयराम महतो का टी-शर्ट सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि राजनीतिक बयान बन गए हैं।

    सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कोई इन्हें छात्रों के साथ एकजुटता बता रहा है, तो कोई राजनीतिक स्टंट कह रहा है। लेकिन एक बात साफ है—झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन पोस्टर और टी-शर्ट की चर्चा के बिना अधूरा रह गया। भाजपा विधायक की पोस्टर की गलतियां भी इंटरनेट मीडिया में चर्चा में है।

    यह भी पढ़ें- रांची छात्र आंदोलन में विधानसभा मार्च से पहले हंगामा, समर्थन देने पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही

    यह भी पढ़ें- सुप्रियो भट्टाचार्य की वाइफ का फोटो शेयर करते हुए भाजपा नेता अमर बाउरी का तंज, जेपीएससी मामले में माइक म्यूट क्यों