Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड BJP में मोर्चा-प्रकोष्ठों की घोषणा में फंसा पेंच, जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन साधने में जुटा नेतृत्व

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    झारखंड भाजपा में मोर्चा, प्रकोष्ठ और कार्यसमिति के नामों की घोषणा में देरी हो रही है। ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू। (जागरण)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू। (जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ नामों की घोषणा में हो रही देरी।

    2. जातीय समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन साधने में प्रदेश नेतृत्व व्यस्त।

    3. संताल परगना को कम प्रतिनिधित्व पर कार्यकर्ताओं में असंतोष।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा के मोर्चा, प्रकोष्ठ और कार्यसमिति में नामों की घोषणा टलती जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व के पास सूची भेजे जाने के बाद जातीय समीकरण और क्षेत्रीय भावना को टीम में बनाए रखने में प्रदेश नेतृत्व लगा है।

    नई कमेटियों में नाम आने की प्रत्याशा पाले कार्यकर्ताओं और नेताओं की प्रतीक्षा लंबी होती जा रही है। जो नेता प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क कर पा रहे हैं उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा महिला, ओबीसी और युवा मोर्चा को लेकर है।

    ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव को अब प्रदेश की मुख्य कमेटी में जगह मिली है। लेकिन पिछले दिनों ओबीसी मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठक पुराने अध्यक्ष के नेतृत्व में ही हुई है।

    प्रदेश की मुख्य कमेटी और बड़े आकार की मीडिया कमेटी में जातीय समीकरण को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। प्रदेश नेतृत्व मोर्चा और प्रकोष्ठ में इसे बैलेंस करना चाहता है। इसी तरह कुछ नामों को दोबारा मौका देने पर केंद्रीय नेतृत्व की आपत्ति के बाद इनकी घोषणा टल रही है।

    संताल परगना को कम मौकों की शिकायत

    प्रदेश भाजपा के सांगठनिक स्वरुप में संताल परगना को कम प्रतिनिधित्व मिला है। पिछली कमेटी में संताल परगना से चार नाम थे। देवघर जैसे महत्वपूर्ण जिले का प्रदेश संगठन में कोई स्थान नहीं है।

    खबरें और भी

    कोर कमेटी में भी संताल परगना से कम नेताओं को शामिल किया गया है। देवघर से लेकर दुमका, जामताड़ा और गोड्डा के कई वरिष्ठ नेता पार्टी की तरफ से सक्रिय होने के निर्देश की प्रतीक्षा में हैं।

    यह भी पढ़ें- झारखंड भाजपा ने SIR सूची पर उठाए सवाल, कंचन नगर का नाम मदीना मस्जिद रोड लिखने पर आपत्ति