Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड भाजपा में युवा जोश: ABVP के विमल मरांडी और सत्यदेव मुंडा जैसे चेहरे को जिला कमान 

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 12:15 PM (IST)

    भाजपा ने झारखंड में अपनी जिला कमेटियों का गठन पूरा कर लिया है, जिसमें लगभग 60% सदस्य 40 वर्ष से कम आयु के हैं और 50% नए चेहरों को मौका मिला है। राष्ट् ...और पढ़ें

    मोर्चा और प्रकोष्ठ में भी युवा के साथ नए कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका।

    मोर्चा और प्रकोष्ठ में भी युवा के साथ नए कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका।

    HighLights

    1. जिला कमेटियों में 60% सदस्य 40 वर्ष से कम आयु के।

    2. पचास प्रतिशत नए चेहरों को मिला संगठन में अवसर।

    3. महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष जोर।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने जिलों में कमेटी गठन का काम पूरा कर लिया है। ज्यादातर जिलों में एक महामंत्री की जिम्मेदारी किसी युवा को दी गई है। अनुभव के साथ काम करने का जोश भी टीम में रहे इसे देखते हुए चालीस साल या उससे कम उम्र के साठ प्रतिशत नाम जिलों की कमेटी में हैं।

    पहली बार जिलों में पदाधिकारी बने भाजपा नेताओं की संख्या भी पचास प्रतिशत है। यानि झारखंड में नई लीडरशिप को तैयार करने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को लगाया है। पिछले दिनों राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने स्थानीय इकाइयों में युवाओं और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का सुझाव दिया था।

    हालांकि प्रदेश भाजपा की कमेटी में युवा और नए लोगों को लाने का फार्मूला नहीं अपनाया जा सका। लेकिन जिला कमेटियों में महिलाओं की संख्या अच्छी रखी गई है।

    जिलों की मुख्य कमेटी में बना सामाजिक समीकरण

    दुमका, देवघर, चतरा समेत सभी जिलों की मुख्य कमेटी के गठन में सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। इसमें महामंत्री पद पर आदिवासी समाज के युवा चेहरों को लाया गया है। विमल मरांडी, सत्यदेव मुंडा जैसे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

    देवघर में सवर्णों की अनदेखी के आरोप लगने के बाद मुख्य कमेटी में इस समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिलों में भाजपा की कमेटी को संतुलित रखकर प्रदेश कमेटी में आने वाले दिनों में विस्तार की संभावना भी रखी गई है।

    खबरें और भी

    अब मोर्चा और प्रकोष्ठ में भी होगा युवा नेतृत्व

    अगले कुछ दिनों में प्रदेश भाजपा को मोर्चा और प्रोकष्ठ का गठन करना है। इसमें भी नए लोगों को मौका दिए जाने की संभावना है। मुख्य कमेटी में जगह नहीं बना सकने वाले कुछ नेताओं को मोर्चा में समाहित किया जाएगा। इसके अलावा जिला प्रभारियों का दायित्व देने में भी भाजपा अनुभव के साथ नए लोगों को प्राथमिकता देगी।

    यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी के साथ क्षेत्रीय दल एकजुट, अखिलेश-तेजस्वी और हेमंत का साथ; बंगाल चुनाव में भाजपा-कांग्रेस अकेले

    यह भी पढ़ें- रांची में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म: आरोपी दानिश बंगाल से गिरफ्तार, पीड़िता की हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें- लोकायुक्त और सूचना आयुक्त पर घिरी सरकार, हाई कोर्ट ने पूछे तीखे सवाल; झारखंड सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम