Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: खड़गपुर से दबोचे गए दानिश और फहद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 05:53 PM (IST)

    रांची में एक MDS छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो मुख्य आरोपी, मोहम्मद दानिश और मोहम्मद फहद मल्लिक, पश्चिम ब ...और पढ़ें

    दुष्कर्म के दो आरोपी खड़गपुर से गिरफ्तार, एक महिला सहयोगी रांची से पकड़ी गई। (फोटो: जागरण)

    दुष्कर्म के दो आरोपी खड़गपुर से गिरफ्तार, एक महिला सहयोगी रांची से पकड़ी गई। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. MDS छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

    2. पीड़िता को जन्मदिन पार्टी में नशीला पिज्जा खिलाकर बेहोश किया गया।

    3. मुख्य आरोपी दानिश और फहद बंगाल के खड़गपुर से पकड़े गए।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लालपुर थाना क्षेत्र में मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला सहयोगी को रांची से हिरासत में लिया गया है। इस कांड का चौथा आरोपी शादाब फिलहाल फरार है।

    बर्थडे पार्टी में पिज्जा के जरिए दिया नशा, फिर बेसुध छात्रा से दरिंदगी

    पीड़ित छात्रा मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर मेडिकल की उच्च शिक्षा ले रही है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 13 अप्रैल को एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी।

    आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने साजिश के तहत उसे पिज्जा में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खाने के कुछ देर बाद ही छात्रा को चक्कर आने लगे और वह बेसुध होने लगी।

    इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी मो. दानिश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद छात्रा की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे तत्काल रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

    खबरें और भी

    बंगाल भाग रहे थे आरोपी, पुलिस ने खड़गपुर स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मो. दानिश और मो. फहद मल्लिक गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल भाग रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व कांके थाना प्रभारी साक्षी जमुआर कर रही थीं।

    तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और बंगाल पुलिस के सहयोग से उन्हें खड़गपुर में धर दबोचा। दानिश को वहां की स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया है, जहां उससे लालपुर थाने में गहन पूछताछ की जा रही है।

    हिन्दपीढ़ी और लोअर बाजार के हैं आरोपी, एक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 27 वर्षीय मो. दानिश (निवासी हिन्दपीढ़ी) और 27 वर्षीय मो. फहद मल्लिक (निवासी लोअर बाजार) शामिल हैं। इनके साथ ही पुलिस ने जगरनाथपुर की रहने वाली 26 वर्षीया ओली विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर घटना में सहयोग करने का आरोप है।

    कार्रवाई में सिटी डीएसपी के.वी. रमण और लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी शादाब की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वह शिकंजे में होगा।

    यह भी पढ़ें- रांची में मुस्लिम युवकों ने मेडिकल छात्रा को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, नशीला पिज्जा खिलाकर दुष्कर्म; हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें- बॉल पेन ने खाेला 500 करोड़ का घोटाला: पटना की कंपनी ने झारखंड में 1962 के फर्जी दस्तावेजों से हड़पी 103 एकड़ वन भूमि

    यह भी पढ़ें- शर्मनाक! गढ़वा में छात्रा को अगवा कर पुल के नीचे गैंगरेप, पुलिस ने बयान बदलने को तीन दिन थाने में बैठाए रखा