'INDI गठबंधन ने किया महापाप, आने वाले दिनों में पड़ेगा भारी', महिला आरक्षण पर रांची में भाजपा नेताओं का आक्रोश
भाजपा ने रांची में महिला आक्रोश रैली निकालकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर INDIA गठबंधन की आलोचना की। ...और पढ़ें
-1777116062017_m.webp)
बीजेपी के आक्रोश मार्च में शामिल हुईं महिलाएं। फोटो X/BJP4Jharkhand

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। नारी शक्ति वंदन अधीनियम को लेकर भाजपा ने आज महिला आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवार से आते हैं, इसलिए महिलाओं का दर्द उन्हें पता है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर कांग्रेस सहित विपक्षियों ने पाप करने का काम किया है। साहू ने कहा कि कांग्रेस समेत पूरा INDIA गठबंधन बहुरुपिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारी बहनें भी सांसद बनें, विधायक बनें, लेकिन ये कांग्रेसी इसका विरोध करते हैं।
पिछले कई दिनों से झारखंड की धरती पर बेटियों-बहनों के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। पुलिस-प्रशासन सिर्फ कोरम पूरा करके मामलों को दबाने का काम करती है। मंइयां योजना के नाम पर राज्य सरकार ढकोसला कर रही है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कांग्रेसी जब गांव जाकर गुमराह करने का प्रयास करें तो उन्हें खदेड़ने की जरूरत है।
कांग्रेस को आबादी का गुस्सा झेलना होगा: बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को नीति निर्धारण में उनकी 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन दिनों का विशेष सत्र बुलाया था। परंतु कांग्रेस और झामुमो सहित उनके गठबंधन ने इस विधेयक पर साथ नहीं दिया और इसके विरोध में वोट कर दिया।
खबरें और भी
पीएम मोदी महिलाओं को जो हक देने वाले थे, महिलाएं उससे वंचित रह गई। झारखंड में भी महिलाओं में विपक्ष के प्रति इसको लेकर भारी आक्रोश है। महिलाओं के इस गुस्से और दर्द को अभी भी कांग्रेस गठबंधन नहीं समझ रहा है, लेकिन आने वाले दिन में उन्हें यह भारी पड़ेगा।
मातृशक्ति के साथ कांग्रेस ने किया है महापाप : संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि मातृशक्ति के साथ कांग्रेस सहित INDIA गठबंधन ने महापाप किया है। 16-17 अप्रैल की तिथि देश के इतिहास में ऐतिहासिक हो जाती, अगर 33 प्रतिशत आरक्षण वाला बिल पास हो गया होता।
सेठ के मुताबिक बाबा साहब अंबेडकर ने भी कहा है कि जब तक आधी आबादी को सत्ता में, सरकार में उनकी भागीदारी नहीं मिल जाती तब तक देश का विकास अधूरा ही माना जाएगा।
इसी प्रेरणा के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने यह विधेयक लाया, परंतु परिवारवादी पार्टियों ने सोचा कि जब देश की असंख्य महिलाओं को आरक्षण मिल जाएगा तो उनके परिवार की महिलाओं का क्या होगा।
महिलाओं को छलता रहा है विपक्ष: रोशनी खलखो
रांची की महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि कांग्रेस नीत विपक्ष के कारण आधी आबादी रोड पर उतरने को मजबूर है। विपक्ष के लोग सिर्फ छलना और ठगना जानते हैं।
जब महिलाओं को राजनीतिक सम्मान मिलने की बारी आई तो विपक्ष ने महिलाओं के साथ ठगने और छल करने का काम किया है। नारी अबला नहीं, सबला है। नारियों को कांग्रेस गठबंधन वालों ने केवल वोट बैंक समझा है।
यह भी पढ़ें- देवघर में झारखंड ATS का बड़ा एक्शन: 'मेड इन USA' पिस्टल के साथ अंतरराज्यीय हथियार गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: पोटका में राशन कार्डधारियों का फूटा गुस्सा, डीलर का लाइसेंस रद करने की मांग