Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand BJP List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 07:18 PM (IST)

    Jharkhand BJP Candidates List झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने 66 उम्मीदवारों का ए ...और पढ़ें

    भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची।
    भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची।

    HighLights

    1. लिस्ट में बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन, अमर बाउरी, सीता सोरेन, गीता कोड़ा नाम
    2. बाबूलाल को धनबार, चंपई को सरायकेला, सीता सोरेन को जामताड़ा सीट से उम्मीदवार

    जागरण टीम, रांची। Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची (Jharkhand BJP Candidates List) जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने 66 उम्मीदवारों का एलान किया है।

    लिस्ट में बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन, अमर बाउरी, सीता सोरेन, गीता कोड़ा, सुनील सोरेन का नाम अहम है। भाजपा की इस लिस्ट में 11 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

    भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को धनबार विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है, जबकि, सरायकेला से चंपई सोरेन और चाईबासा से गीता बालमुचू को उम्मीदवार बनाया गया है। गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से से मैदान में उतारा गया है।

    वहीं, अमर बाउरी को चंदनकियारी सीट से टिकट दिया है। सीता सोरेन को जामताड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दुमका सीट से सुनील सोरेन को कैंडिडेट बनाया गया है। बोकारो से बिरंची नारायण को मैदान में उतारा है। रांची से सीपी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

    रघुवर दास की बहू और अर्जुन मुंडा की पत्नी को भी मिला टिकट

    राज्य के पूर्व सीएम और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पुत्रवधु पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्वी से मैदान में उतारा गया है।

    बात करें अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की तो उन्हें पोटका सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, झामुमो से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए लोबिन हेंब्रम को भी इनाम मिला है। उन्हें बोरियों विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

    हुसैनाबाद से कमलेश, भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही को टिकट

    वहीं, हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह, गढ़वा से सत्येंद्र नाथ तिवारी, भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही को उम्मीदवार बनाया गया है।

    इसके अलावा, राजमहल से अनंत ओझा, लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेंब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महत्व, जामा से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेंद्र कुंबर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर कुमार सिंह, देवघर से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महागामा से अशोक कुमार भगत, कोडरमा से डॉक्टर नीरा यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

    खबरें और भी

    बरकट्ठा से अमित, हजारीबाग से प्रदीप, गांडेय से मुनिया देवी को टिकट 

    वहीं, बरकट्ठा से अमित कुमार यादव, बरही से मनोज यादव, बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया से उज्जवल दास, बगोदर से नागेंद्र महतो, जमुआ से डॉ. मंजू देवी, गांडेय से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी को मैदान में उतारा गया है।

    धनबाद से राज सिन्हा, बेरमो से रविंद्र पांडे होंगे उम्मीदवार 

    बात करें बेरमो की तो यहां पर भाजपा ने रविंद्र पांडे पर भरोसा जताया है। वहीं, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता, धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, बहरागोड़ा से डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया गया है।

    घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा को टिकट 

    इसके अलावा, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, मजशझगांव से बड़कुवर गागराई, चक्रधरपुर से शशि भूषण समद, खरसावां से सोनाराम बोदरा, तोरपा से कोचे मुंडा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, खिजरी से रामकुमार पाहन, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से डॉ. जीतू चरण राम, मांडर से सन्नी टोप्पो, सिसई से अरुण उरांव को मैदान में उतारा गया है।

    गुमला से सुदर्शन भगत, लातेहार से प्रकाश राम पर जताया भरोसा

    वहीं, गुमला से सुदर्शन भगत, बिशुनपुर से समीर उरांव, सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा से सुजान जोजो, मनिका से हरि कृष्ण सिंह, लातेहार से प्रकाश राम, पांकी से कुशवाहा शशि भूषण मेहता, डाल्टेनगंज से आलोक कुमार चौरसिया, विश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइया को उम्मीदवार बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Elections 2024: 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी JMM-कांग्रेस, राजद-वाम दलों को मिलीं सिर्फ इतनी सीटें; तेजस्वी नाराज

    'नूडल्स की तरह 2 मिनट में नहीं लिए जाते सभी फैसले', झारखंड में JMM के सीट शेयरिंग से RJD नाराज; मनोज झा ने सुनाई खरी खोटी