Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक घर के सभी मतदाताओं का होगा एक ही बूथ, झारखंड SIR से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का निर्देश

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 07:20 PM (GMT+05:30)

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एक घर के सभी मतदाताओं का मतदान ...और पढ़ें

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का निर्देश: एक घर के सभी मतदाताओं का बूथ एक ही स्थान पर।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का निर्देश: एक घर के सभी मतदाताओं का बूथ एक ही स्थान पर।

    HighLights

    1. बीएलओ को ऐप से फोटो खींचने का प्रशिक्षण अवश्य दें।

    2. बिना हाउस नंबर वाले मकानों को नोशनल नंबर से चिन्हित करें।

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में चल रहे मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के समय पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि एक घर में रहने वाले सभी मतदाताओं का एक ही स्थान पर मतदान केंद्र हो।

    उन्होंने कहा कि आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित किया गया स्टीकर मतदाताओं के घरों पर लगाए जाने हैं। इससे मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क स्थापित करने में सहायता हो सके।

    उन्होंने कहा कि मतदाता के घरों पर लगाए जाने वाले स्टीकर पर उक्त मकान का मकान संख्या अंकित करना अनिवार्य है। वैसे मकान जिनका हाउस नंबर नहीं हैं, उसे नोशनल नंबर देकर अवश्य चिन्हित करें जिससे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में सहायता प्राप्त हो सके।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बुधवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड में समीक्षा बैठक कर रहे थे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को गंभीरता से लें। गहन पुनरीक्षण के बाद बननेवाली सूची को परमानेंट डाक्यूमेंट के रूप में रखा जाता है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को देखते हुए निर्वाचन से संबंधित एक भी पद रिक्त न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु नियुक्त किए गए बीएलओ के प्रशिक्षण का कार्य समय पर पूरा कर लें।

    उन्होंने कहा कि बीएलओ के ट्रेनिंग के क्रम में उन्हें अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से ही मतदाताओं के फ़ोटो को खींचने की भी ट्रेनिंग अवश्य दें। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में शहीद जवानों के बच्चों के लिए बड़ी पहल, रांची में खुलेगा मुफ्त आवासीय स्कूल

    यह भी पढ़ें- प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, धनबाद के बाद अब राजधानी में आतंक