विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अधिकारियों की तरह नेताओं का पढ़ा-लिखा होना जरूरी', झारखंड के वित्त मंत्री ने बताया कैसे होगा विकास?

Published: Mon, 13 Apr 2026 12:57 PM (IST)

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पाटन और नौडीहा के दो स्कूलों के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी। एचडीएफसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, पाटन/नौडीहा बाजार (पलामू)। वित्त मंत्री सह स्थानीय विधायक राधाकृष्ण किशोर ने रविवार को पाटन के सिक्की कला पीएम श्री स्तरोन्नत उच्च विद्यालय व नौडीहा के नामुदाग उच्च विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी। निजी क्षेत्र की बैंक एचडीएफसी अपने सीएसआर फंड से इनके जीर्णाेद्धार पर करीब दो करोड़ रूपये खर्च कर रही है।

अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि हमार सर्वागींण विकास तभी होगा, जब अधिकारियों की तरह उच्च शिक्षित जनप्रतिनिधि का चयन हो। विकास के लिए केंद्र व राज्य की सरकारें अपनी ओर से राशि आवंटित करती है, लेकिन अगर सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के संस्थाएं अपने सीएसआर फंड का भी समुचित उपयोग करें तो सोने पर सुहागा सिद्ध होगा।

उन्होंने सिक्की उच्च विद्यालय को न सिर्फ प्लस टू का दर्जा दिलाने की घोषणा की, बल्कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल की प्रथम तीन छात्राओं को एक-एक लाख रूपये देने का वादा किया। वित्त मंत्री ने एचडीएफसी बैंक के द्वारा समाजिक कार्यों से जुड़े किए गए इस पहल कि सराहना की।

अशिक्षित जनप्रतिनिधि का चयन क्यों: राधाकृष्ण

उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का आधार है, यह अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम करता है। शिक्षा से ही जात-पात व धर्म के विभेद को दूर कर मनुष्य नैतिक मूल्यों एवं समाजिक समरसता को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में गरीब असहायों के बच्चों को भी डिजिटल शिक्षा मिले ताकि गरीबों के बच्चे भी आसानी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि जब हम शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयास करते हैं, तो फिर एक जनप्रतिनिधि का चयन हम अशिक्षित क्यों करें।

मौके पर एचडीएफसी बैंक के सीएसआर विभाग के राज्य प्रमुख परविंदर सिंह, शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार, उप शाखा प्रबंधक राकेश कुमार, प्रबोध कुमार,अनुप सिंह, अभिषेक सिंह, प्रार्चाय नरेंद्र सिंह, शिक्षक प्रेमशंकर गुप्ता, अरविंद कुमार,अरूण सिंह, सुनील दूबे लक्ष्मण, राजकमल तिवारी, जेएमएम नेता रंजीत सिंह, सुधीर राय, थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय, राजीव कुमार, गोपाल पासवान, संतोष तिवारी व अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस का तंज, राकेश सिन्हा बोले- केवल राजनीतिक लाभ की कोशिश में BJP

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: जमशेदपुर की 'खाऊ गलियां' बनीं अपराध का अड्डा, स्कूल-कॉलेजों के पास बढ़ रहा खतरा