सीजीएल रद करने और CBI जांच की मांग पर विफल हुई वार्ता, मंत्रियों ने कहा- 14वीं JPSC, ED जांच पर सहमति
सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच वार्ता सीजीएल परीक्षा रद करने और सीबीआई जांच की मांग पर टूट गई। सरकार 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की ईडी जां ...और पढ़ें

मंत्रियों ने कहा, हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई है सीजीएल परीक्षा, रद करना अधिकार में नहीं।
HighLights
सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग पर वार्ता विफल।
सरकार ने 14वीं सिविल सेवा परीक्षा की ईडी जांच मानी।
सीजीएल रद्द करना सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया।
राज्य ब्यूरो, रांची। आंदोलनरत छात्रों के साथ वार्ता विफल होने के बाद कमेटी में सम्मिलित मंत्रियों सुदिव्य कुमार, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव तथा चमरा लिंडा ने रविवार देर शाम सूचना भवन में प्रेस वार्ता कर सरकार का पक्ष रखा। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार ने छात्रों की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए मांगें मान ली थीं।
लेकिन जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा को रद करने और सीबीआइ जांच की मांग पर छात्र अड़े रहे, जबकि सरकार जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग पर तैयार थी। दोनों मांगों पर अड़े रहने के कारण छात्रों से वार्ता टूट गई।
सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार छात्रों की मांग के प्रति अभी भी संवेदनशील है। साथ ही सरकार 14वीं सिवल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के अलावा दोनों सिविल सेवा बैकलाग परीक्षाओं को रद करने पर सहमत थी। जहां तक सीजीएल रद करने की बात है, सरकार ने छात्रों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया हुई है।
इसके बाद भी हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में सरकार इसकी जांच के लिए तैयार थी। यह भी बताया कि सीजीएल रद करना सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, लेकिन छात्र नहीं माने। मौके पर सीआइडी के एडीजी मनोज कौशिक और जेएसएससी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे।
खबरें और भी
छात्रों के आंदोलन के लिए सुरक्षा मानक तैयार: मनोज कौशिक
प्रेस वार्ता में सीआइडी के एडीजी मनोज कौशिक ने कहा कि सोमवार के आंदोलन में छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। छात्रों को आंदोलन के दौरान कोई अहित नहीं हो, इसके निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश मिलते ही सीआइडी ने 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की पुख्ता जांच प्रारंभ कर दी। अबतक 19 लोगों को इसमें गिरफ्तार किया गया है।
जेपीएससी के निवर्तमान सदस्यों को नोटिस भेजा गया है, उनसे पूछताछ होगी। मनोज कौशिक ने कहा कि जेएसएससी परीक्षा पर भी अगर किसी को कोई संदेह है तो उसे सीआइडी के साथ शेयर करें।
यह भी पढ़ें- CGL रद और CBI जांच पर नहीं बनी बात, जारी रहेगी छात्रों की हड़ताल, 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव
यह भी पढ़ें- JPSC में भूचाल: CID समन के बाद आयोग के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र
यह भी पढ़ें- Ranchi Protest: छात्रों के साथ झामुमो-कांग्रेस कर रही राजनीति, करानी होगी सीबीआई जांच: आदित्य साहू
यह भी पढ़ें- JPSC के पूर्व चेयरमैन ने काम देने के बदले दो करोड़ रुपये में किया था सौदा, CID के सामने TDPL मैनेजर बड़ा खुलासा