विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ छोटे प्यादे नहीं, बड़े तस्करों और किंगपिन पर कसें शिकंजा: ड्रग्स कारोबार पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त

Published: Mon, 06 Apr 2026 08:01 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:47 AM (IST)

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार को एसओपी लागू करने ...और पढ़ें

झारखंड हाई कोर्ट का ड्रग्स कारोबार पर सख्त रुख, सरकार को दिए निर्देश।

झारखंड हाई कोर्ट का ड्रग्स कारोबार पर सख्त रुख, सरकार को दिए निर्देश।

HighLights

  1. सरकार को ड्रग्स नियंत्रण एसओपी प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश।

  2. एनसीबी, सीआईडी को समन्वय से बड़े तस्करों पर कार्रवाई का आदेश।

  3. कोर्ट ने कहा- ड्रग नेटवर्क के वित्तीय स्रोतों की जांच पर विशेष जोर दें।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में नशीले पदार्थों के बढ़ते कारोबार पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि धरातल पर सख्त एक्शन दिखना चाहिए।

NCB और CID मिलकर तोड़ें तस्करों का नेटवर्क

अदालत ने सोमवार को स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), सीआइडी और झारखंड पुलिस को आपसी तालमेल (Coordination) के साथ काम करने की हिदायत दी।

कोर्ट ने कहा कि जब तक ये एजेंसियां एक साथ मिलकर कार्रवाई नहीं करेंगी, तब तक अंतरराज्यीय सिंडिकेट को तोड़ना मुश्किल होगा। सिर्फ छोटे मामलों से नहीं चलेगा काम, वित्तीय स्रोतों की हो जांच।

खंडपीठ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ड्रग्स के छोटे-मोटे मामलों तक सीमित रहने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा। अदालत ने निर्देश दिया कि:

  • ड्रग्स नेटवर्क के वित्तीय स्रोतों (Financial Sources) की गहन जांच हो।
  • अवैध कारोबार के असली सरगनाओं (Kingpins) को गिरफ्तार किया जाए।
  • बाहरी राज्यों से हो रही ड्रग्स सप्लाई की कड़ी से कड़ी जोड़ी जाए।

स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता और SOP पर जोर

सुनवाई के दौरान सीआइडी ने कोर्ट में दो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) पेश किए। अदालत ने सरकार को इन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने का आदेश दिया।

साथ ही, युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान को तेज करने की जरूरत बताई। इसके साथ ही कोर्ट ने इस याचिका को निष्पादित कर दिया है।

बता दें कि रांची और जमशेदपुर में तेजी से युवा पीढ़ी को ड्रग्स के कारोबारी अपने शिकंजे में ले रहे हैं। फौरी तौर पर पुलिस कार्रवाई करती है और सिंडिकेट अपना काम बदस्तूर करता रहता है।

यह भी पढ़ें- झारखंड रेलवे को सौगात: कोडरमा-रांची और गिरिडीह-धनबाद नई रेल लाइन के लिए फंड आवंटित

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस का 'योगी मॉडल': एनकाउंटर, पैर में गोली और अपराधियों की परेड; डीजीपी तदाशा मिश्रा की सख्ती

यह भी पढ़ें- आनंद महिंद्रा ने की झारखंड के पर्यटन स्थलों की तारीफ, मेघाहातुबुरू, नेतरहाट-बेतला इसलिए खास

यह भी पढ़ें- बोकारो स्टील प्लांट की खाली जमीन पर हल चलाएंगे: चंपई का झारखंड के विस्थापितों को लेकर अल्टीमेटम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।