Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड पात्रता परीक्षा अब 26 अप्रैल को, सहायक प्राध्यापक नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 01:40 PM (IST)

    झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) अब 29 मार्च की जगह 26 अप्रैल को होगी। आयोग ...और पढ़ें

    JPSC ने अपरिहार्य कारणों से 29 की परीक्षा स्थगित की।

    JPSC ने अपरिहार्य कारणों से 29 की परीक्षा स्थगित की।

    HighLights

    1. JET परीक्षा 29 मार्च के बजाय 26 अप्रैल को होगी।

    2. सहायक प्राध्यापक व पीएचडी नामांकन हेतु महत्वपूर्ण परीक्षा।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के विश्वविद्यालयों व कालेजों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए अर्हता तय करने को लेकर आयोजित होनेवाली झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) अब 26 अप्रैल को होगी।

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने पूर्व में इस परीक्षा की संभावित तिथि 29 मार्च घोषित की थी, लेकिन यह परीक्षा इस तिथि को नहीं हो सकेगी। आयोग ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को इसकी जानकारी देते हुए नए सिरे से केंद्रों की सूची मांगी है।

    आयोग के उपसचिव ने उपायुक्तों को अपरिहार्य कारणों से 29 मार्च की होनेवाली परीक्षा स्थगित किए जाने तथा अब यह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित किए जाने की जानकारी देते हुए पत्र भेजा है।

    हालांकि आयोग की ओर से इसकी जानकारी अभी तक अपनी वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थियों को नहीं दी गई है। बताते चलें कि इसी परीक्षा के माध्यम से इस बार पीएचडी में भी नामांकन होना है। यह परीक्षा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक बनने के साथ-साथ पीएचडी में नामांकन के लिए भी महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड जेटेट परीक्षा 31 मार्च तक नहीं, नई नियमावली को मंजूरी; विज्ञापन जल्द

    यह भी पढ़ें- झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि फिर बदली, अब 12 अप्रैल को होगा एग्जाम