Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड के लिए BJP ने बदला प्लान, अब अलग रणनीति से मैदान में उतरने की तैयारी

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 09:28 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 देश में चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता भी लग गया है। इसके साथ ही झारखंड के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति बदल दी है। पार्टी अब नए ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. आचार संहिता लगने के बाद पार्टी लोकसभा सीट पर प्रचार अभियान करेगी केंद्रित
    2. अबतक भाजपा का फोकस तीन-तीन लोकसभा के एक क्लस्टर में

    राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रचार के तौर तरीकों में भी बदलाव आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले ही एक चरण का प्रचार अभियान चला लिया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) समेत दूसरे बड़े नेता झारखंड में पार्टी के लिए प्रचार अभियान चला कर जा चुके हैं। अबतक भाजपा (BJP) का फोकस तीन-तीन लोकसभा के एक क्लस्टर में चुनाव प्रचार का था। लेकिन, अब तिथियों के एलान के साथ ही प्रचार अभियान को क्षेत्र विशेष में केंद्रित करने पर पार्टी ने तैयारी कर ली है।

    पार्टी प्रत्याशी के कोटे में जाएगी खर्च की गई राशि

    लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान खर्च को पार्टी प्रत्याशी के खाते में दर्ज किया जाता है। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी की मौजूदगी में कोई भी खर्च उसी के खाते में दर्ज करने का नियम है।

    अब पार्टी की योजना राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं को भी विधानसभा स्तर तक ले जाकर जनता से संवाद कराने की है। बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक भाजपा ने पहले ही नेटवर्क बना रखा है। इसका फायदा माइक्रो स्तर पर मैनेजमेंट में मिलेगा।

    खबरें और भी

    झंडा बैनर के साथ सीधे संपर्क में लगेंगे कार्यकर्ता

    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विधानसभा स्तर तक समर्पित विस्तारकों की टीम उतार रखी है। इनका काम मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घरों में जाकर लोगों से मिलने और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने का है। 2019 के लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा विस्तारकों के जरिए चुनावी प्रबंधन कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Politics: झारखंड में इस पार्टी ने खोला मोर्चा, पांच सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव; BJP-JMM को हो सकता है नुकसान

    Lok Sabha Election 2024: Jharkhand में मतदान केंद्रों पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश