Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'दिल्ली वाले 300 घर देकर पीठ थपथपाते हैं और हम.... हेमंत सोरेन ने ली मोदी सरकार की फिरकी

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 04:42 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले 300 घर देकर अपनी पी ...और पढ़ें

    सीएम हेमंत सोरेन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।
    सीएम हेमंत सोरेन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।

    HighLights

    1. 300 घर देकर पीठ थपथपाते दिल्ली वाले, हम 17 लाख अबुआ आवास और देंगे - हेमंत सोरेन
    2. हेमंत सोरेन ने कहा- हर झारखंडी का होगा अपना घर, आठ लाख अबुआ आवास बन रहे
    3. शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, ढांचागत विकास पर सरकार की उपलब्धियां को गिनाया

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की योजनाएं गिनाते हुए केंद्र पर निशाना साधा है। एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्होंने हर क्षेत्र में किए जा रहे काम गिनाए।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली वाले 300 घर देकर अपनी पीठ थपथपाते हैं। राज्य में हर झारखंडी का अपना घर होगा। आठ लाख अबुआ आवास बनाए जा रहे हैं। 17 लाख अबुआ आवास और देंगे। सरकार के इन प्रयासों का उद्देश्य प्रत्येक झारखंडवासी को बुनियादी सुविधाएं देना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। जैसे उनकी सरकार ने मंइयां सम्मान योजना को घर-घर पहुंचाया है, वैसे ही हर झारखंडी परिवार का अपना तीन कमरों का पक्का मकान होगा। वह तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक सबका अपना पक्का छत नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि हर झारखंडी के लिए उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और अबुआ सरकार प्रमुखता में शामिल है। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में निश्शुल्क चिकित्सा सुविधा हर परिवार के लिए मुहैया करा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संरचना को और मजबूत बनाया गया है।

    हेमंत सोरेन ने कहा प्राथमिक से उच्च शिक्षा, विदेशों में पहली बार निश्शुल्क शिक्षा की दिशा में मजबूत पहल की गई है। झारखंडी भाषाओं पर जोर के साथ आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना, कौशल विकास केंद्रों की स्थापना की गई है। सामाजिक सुरक्षा की दिशा में सभी के लिए सर्वजन पेंशन देश में अपनी तरह की पहली योजना है।

    खबरें और भी

    हैलो, मैं हेमंत सोरेन बोल रहा हूं

    हेमंत सोरेन ने नवरात्रि के मौके पर वाइस मैसेज के जरिए राज्य के लोगों से संपर्क साधा। उन्हें नवरात्रि की बधाई देते हुए उत्सव की शुभकामनाएं दी। लोगों के मोबाइल पर उनके आडियो संदेश प्रसारित हुए, जिसकी दुर्गापूजा के दौरान खूब चर्चा रही।

    हंगर इंडेक्स पर भाजपा को घेरा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2024 की लिस्ट में भारत की स्थिति निराशाजनक बताते हुए इसके लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के पिछले 11 वर्षों के दौरान किए गए बाकी सब वादे भले जुमले या सफेद झूठ साबित हुए हो, पर ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर उन्हें जरूर साफगोई के साथ कार्य करना चाहिए था।

    उन्होंने कहा कि यह देश के भविष्य का मुद्दा है। इस गंभीर मुद्दे पर भी भाजपा हमेशा की तरह सिर्फ राजनीति और जुमलेबाजी में ही व्यस्त रही। पूरी उम्मीद है कि वे हमेशा की तरह इस रिपोर्ट को एक गहरी साजिश बता मणिपुर की तरह भूल जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटा झामुमो, 14 अक्टूबर को होगी विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक

    Jharkhand Assembly Elections 2024: भाजपा ने तय किए प्रत्याशियों के नाम, जानें कब घोषित होगी कैंडिडेट लिस्ट