Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather : तप रहा झारखंड, अभी और बढ़ेगा तापमान; झुलसाने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी ये खुशखबरी

    Updated: Wed, 01 May 2024 07:35 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Weather Update रांची समेत पूरे झारखंड में चिलचिलाती धूप व गर्मी से जन जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इस गर्मी से र ...और पढ़ें

    चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं
    चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं

    HighLights

    1. चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं
    2. राज्य के 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा
    3. तीन व चार मई को रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। रांची सहित अन्य जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को चिलचिलाती धूप से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।

    अगले तीन दिनों में और बढ़ेगा तापमान

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने हिदायत देते कहा कि दिन में तीन बजे तक धूप में न निकलें। अगर निकलना है तो सिर पर टोपी और शरीर को ढक कर ही निकलें।

    उन्होंने कहा कि राजधानी समेत राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। बताया कि 3 और 4 मई को राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    अप्रैल में ही रांची का तापमान 40 डिग्री के पार

    अप्रैल माह में पहली बार राजधानी का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी के कारण सड़कों पर सुबह 10 बजे से ही लोग कम दिखें।

    गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए अधिकतर लोगों के चेहरे ढके हुए थे। राजधानी के अलावा अन्य जिलों में अधिक गर्मी पड़ रही है। राज्य के 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

    बारिश से राहत के हैं आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पांच और छह मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। जिसके बाद गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

    वहीं 1 मई को राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में हीट-वेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। वहीं सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम जिला में कहीं कहीं हीट-वेव का सर्वाधिक असर देखा गया।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री बोकारो थर्मल का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 40.1 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें:

    Jharkhand News: सऊदी अरब में फंसे 45 मजदूर, लगा रहे वापसी की गुहार; कंपनी ने खाना-पीना किया बंद

    Ranchi News: आग से निपटने के लिए 13 नए दमकल वाहन तैयार, मई के अंत से अग्निशमन विभाग करेगा इस्तेमाल

    खबरें और भी