Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी डायलिसिस सुविधा, रांची में 2200 बेड का नया किडनी हॉस्पिटल

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 06:54 PM (IST)

    झारखंड सरकार ने 77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में डायलिसिस सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में सरकारी स्तर पर इसकी कमी है, जिसस ...और पढ़ें

    77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डायलिसिस सुविधा शुरू होगी।

    77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डायलिसिस सुविधा शुरू होगी।

    HighLights

    1. वर्तमान में रिम्स के अलावा सदर अस्पतालों में ही है सुविधा।

    2. राज्य सरकार वहन करेगी संचालन का पूरा वित्तीय भार।

    3. रांची में 2200 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल बनेगा।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में सरकारी क्षेत्र में अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर डायलिसिस की सुविधा बहाल की जाएगी। राज्य सरकार ने राज्य में किडनी मरीजों की होनेवाली परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया है।

    वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में डायलिसिस केंद्रों की काफी कमी है, जिससे अधिसंख्य मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। दूसरी तरफ, किडनी मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

    स्वास्थ्य विभाग ने डायलिसिस की सुविधा बहाल करने के लिए कुल 77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया है। यह स्वास्थ्य केंद्र सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में ऊपर से मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल के बाद तीसरे स्तर का केंद्र होता है।

    सदर अस्पतालों में पीपीपी मोड में योजना संचालित

    वर्तमान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड के सदर अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में पीपीपी मोड में यह योजना संचालित की जा रही है।

    हालांकि इसका लाभ बीपीएल मरीजाें को ही मिलता है। वहीं, रिम्स के अलावा कुछ मेडिकल कालेजों में यह सुविधा उपलब्ध है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डायलिसिस केंद्रों का संचालन का पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार उठाएगी।

    इनका संचालन सरकार स्वयं करेगी या फिर यहां भी पीपीपी मोड पर व्यवस्था लागू होगी, इसपर अभी निर्णय नहीं हुआ है।

    रांची में किडनी के लिए खुलेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

    स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में किडनी मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल खोलने का भी निर्णय किया है। इसके लिए रांची में 2,200 बेड का एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने की पहल की जा रही है।

    इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आस्ट्रेलिया के आस्टिन हास्पिटल एंड सर्विसेज के साथ तकनीकी सहयोग को लेकर भी उच्च स्तर पर बातचीत हुई है। इस किडनी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट सहित सभी उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में 45 शोध प्रस्तावों को मंजूरी: बंद खदानों के पानी से बिजली, बांस किसानों को AI बाजार

    यह भी पढ़ें- गेतलसूद डैम पर 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार, रांची के एक लाख घरों में अब निर्बाध बिजली

    यह भी पढ़ें- झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: तीन निदेशक, सात सिविल सर्जन सहित 17 का तबादला

    यह भी पढ़ें- झारखंड स्वास्थ्य बीमा नवीनीकरण तिथि बढ़ी, आयुष्मान भारत में मेदांता-गरुड़ अस्पताल के आवेदन खारिज

    खबरें और भी