विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गेतलसूद डैम पर 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार, रांची के एक लाख घरों में अब निर्बाध बिजली

Published: Tue, 24 Mar 2026 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2026 08:21 PM (IST)

रांची के गेतलसूद डैम पर 500 करोड़ की लागत से बन रहा 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगभग तैयार ...और पढ़ें

172 एकड़ में 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट गेतलसूद डैम पर तैयार।

172 एकड़ में 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट गेतलसूद डैम पर तैयार।

HighLights

  1. राजधानी में जीरो कट बिजली, क्षेत्रीय संकट का समाधान।

  2. 500 करोड़ की लागत से रांची को मिलेगी निर्बाध बिजली।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के गेतलसूद डैम में बन रहा 100 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगभग तैयार हो चुका है। 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना के शुरू होते ही शहर के करीब एक लाख घरों को निर्बाध और जीरो कट बिजली मिलने की उम्मीद है।

यह परियोजना 172 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई है, जिससे राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों की बिजली समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

seth

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री करेंगे लोकार्पण 

मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।

उन्होंने मंत्री से इसका लोकार्पण करने का आग्रह किया, जिस पर सहमति मिल गई है। इस परियोजना का प्रस्ताव दिसंबर 2021 में भेजा गया था, मार्च 2022 में स्वीकृति मिल गई थी।

संजय सेठ ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। रांची वासियों को अब बिजली कटौती की परेशानी नहीं झेलनी होगी। 

यह भी पढ़ें- झारखंड HC का फैसला: सहायक आचार्य नियुक्ति पर JSSC ले निर्णय, गोड्डा होमगार्ड नियुक्ति परिणाम पर रोक

यह भी पढ़ें- कल्पना सोरेन जा सकती हैं राज्यसभा, झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव; दो सीटों पर हैं चुनाव

यह भी पढ़ें- रेलवे इंस्पेक्टर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई; रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम से पूछताछ जारी

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों से निबटने के लिए रांची में खुलेगा साइबर वेलनेस सेंटर, एक छत के नीचे सभी सहायता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।