Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: आज मौसम रहेगा मेहरबान, बिन धूप की चिंता के करिए मतदान; अगले सात दिन का भी पढे़ं अपडेट

    Updated: Sat, 25 May 2024 07:50 AM (IST)

    Jharkhand Weather Today लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड की चार सीटों पर जारी है। वहीं मतदान के दौरान कतारों में खड़े वोटरों को मौसम का भी साथ मिलेगा। कहीं ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: आज मौसम रहेगा मेहरबान, बिन धूप की चिंता के करिए मतदान
    Jharkhand Weather Today: आज मौसम रहेगा मेहरबान, बिन धूप की चिंता के करिए मतदान

    HighLights

    1. रांची में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की आ सकती है कमी
    2. राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी मध्य भागों में हो सकती है वर्षा

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को होनेवाले मतदान के दौरान कतारों नें खड़े वोटरों को मौसम का भी साथ मिलेगा। कहीं-कहीं लोगों को वर्षा की बूंदें भिगो सकती हैं। हालांकि, मौसम सुहाना बना रहेगा। राजधानी समेत धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को मौसम मेहरबान रहेगा। रांची में अधिकतम तापामन में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी।

    रांची मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि रांची में न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री की कमी आ सकती है। रांची में सुबह से लेकर शाम तक मौसम सुहाना रहेगा। इसका असर चुनाव पर भी देखने को मिलेगा। जहां तेज धूप के कारण लोग वोट करने के लिए घरों से नहीं निकल रहे थे, वहीं मौसम सुहाना होने से अधिक वोटिंग हो सकती है।

    वहीं, जहां लोग सुबह नौ बजे के बाद वोटिंग के लिए घरों से नहीं निकल रहे थे, मौसम सुहाना और धूप कम लगने के कारण लोग आसानी से घरों से निकलेंगे। जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

    तेज हवाओं के साथ होगी वर्षा, यलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने राज्यभर में शनिवार को होने वाली वर्षा को लेकर यलो एलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूरे राज्यभर में शनिवार को वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि मौसम में परिवर्तन प्री-मानसून के कारण हो रहा है।

    खबरें और भी

    हालांकि, मौसम में परिवर्तन होने से इसका फायदा वोटिंग पर पड़ सकता है। क्योंकि मौसम में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इससे मौसम सुहाना होगा। वहीं हवाओं के गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

    30 मई तक राज्य में होगी वर्षा

    मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में अगले 7 दिनों तक प्री-मानसून सक्रिय रहेगा। प्री-मानसून का असर पूरे राज्यभर में देखने को मिलेगा। वहीं सभी लोगों पर रूक-रूक कर बारिश होते रहेगी। इसका असर राज्यभर के 24 जिलों में दिखाई देगा।

    ये भी पढ़ें-

    Weather Update : झारखंड में फिर रुलाएगी गर्मी, अगले 6 दिन के लिए IMD ने जारी किया नया अपडेट

    Jharkhand Weather Today: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, पूरे राज्य में अलर्ट जारी; लोगों से सावधान रहने की सलाह