Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand politics: 'BJP को हेमंत फोबिया, हार गए तो...', जेपी नड्डा के आरोपों पर JMM का पलटवार

    By Pradeep singhEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 09:32 PM (IST)

    झारखंड में बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जेपी नड्डा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस पर ...और पढ़ें

    'BJP को हेमंत फोबिया, हार गए तो...', जेपी नड्डा के आरोपों पर JMM का पलटवार
    'BJP को हेमंत फोबिया, हार गए तो...', जेपी नड्डा के आरोपों पर JMM का पलटवार

    HighLights

    1. 'भाजपा के नेताओं को सपने में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिखाई पड़ते हैं।'
    2. पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने इन्हें सबक सिखाया।- JMM

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोपों पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार किया है। मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेताओं को सपने में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिखाई पड़ते हैं। उन्हें हेमंत फोबिया हो गया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने इन्हें सबक सिखाया। आगामी चुनावों में तो इनका झारखंड से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। इसी बौखलाहट में भाजपा के नेता हमेशा अनर्गल आरोप लगाते चलते हैं। इन्हें झारखंड की चौहद्दी और संस्कृति की जानकारी नहीं है।

    'झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता।'

    झारखंडियों ने अंग्रेजों को भी मार भगाया था। जिन आरोपों को नड्डा दोहरा रहे हैं, उसकी तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एसआईटी से जांच तक कराई थी। झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता। भाजपा और आरएसएस इसी थ्योरी पर काम करती है।

    दरअसल, इन्हें पच नहीं रहा है कि एक आदिवासी कुर्सी पर बैठा है, जो दिन-रात राज्य के लिए काम कर रहा है। भाजपा ने तो अपने दल के आदिवासी नेताओं को दरकिनार कर एक बाहरी छत्तीसगढ़िया के माध्यम से पांच साल तक सत्ता चलाया। झारखंड देश में निचले पायदान पर चला गया।

    खबरें और भी

    'भाजपा और आरएसएस को असली चिढ़ आदिवासी से है।'

    विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असली चिढ़ आदिवासी से है। वे उन्हें जंगली और वनवासी कहते हैं। भाजपा के नेताओं को आदिवासी अपने गांवों में घुसने नहीं देते।

    पांडेय ने दावा किया कि भाजपा के नेता भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में मिट्टी लेने गए थे। मुंडा समाज के लोगों ने इन्हें वहां से भगा दिया। भाजपा के नेताओं को अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। अलग झारखंड राज्य भीख या सौगात में नहीं मिली है।

    झारखंड के लिए गुरुजी के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लंबा संघर्ष किया। उसी का परिणाम यह राज्य है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हेमंत सोरेन को रोकना चाहती है, लेकिन उनके मंसूबे कभी सफल होने वाले नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: '...दिल्ली से महंगे वकील ला रहे हेमंत सोरेन', बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर जमकर प्रहार

    यह भी पढ़ें: '...जमीन हड़पने के लिए माता-पिता का नाम बदल दिया', संकल्प यात्रा के समापन समारोह में हेमंत सोरेन पर बरसे जेपी नड्डा