Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को मिला CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके ने वीडियो से की बात

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:13 AM (IST)

    रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का समर्थन मिला है ...और पढ़ें

    HighLights

    1. JPSC-JSSC भर्ती गड़बड़ी पर रांची में छात्रों का प्रदर्शन।

    2. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने छात्रों को समर्थन दिया।

    3. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर।

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है। वहीं रांची के प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का समर्थन मिला है।

    CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर बात करके उनके आंदोलन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों से बात की। CJP झारखंड के सभी छात्रों के साथ खड़ा है और उनकी मांगों का समर्थन करता है।

    झारखंड के आंदोलन को सीजेपी का समर्थन 

    दिपके ने इस दौरान संकेत दिया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा को लेकर उनकी पार्टी आवाज बुलंद करेगी। दिपके ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कहा, 'हमारा पूरा सहयोग रहेगा, आपके आंदोलन को मजबूत करने के लिए आपकी जितनी भी डिमांड है उसे पूरा किया जाएगा।'

    बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में राजधानी रांची मे पिछले नौ दिनों से छात्रों का आंदोलन चल रहा है। इस बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है।

    खबरें और भी

    धरना स्थल पर मौजूद छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

    यह भी पढ़ें- झारखंड JPSC धांधली मामला: रिजल्ट रद करने की मांग तेज, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो