Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav ने झारखंड के लिए भी बना ली स्ट्रेटजी, इतनी सीटों की मांग; बात नहीं बनी तो बिगड़ेगा 'खेल'!

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 07:45 PM (IST)

    Lalu Yadav लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का मामला इंडी गठबंधन में अबतक साफ नहीं हो पाया है। ऐसे में गठबंधन में मौजूद पार्टियों के अंदरखाने हचलच तेज है। ...और पढ़ें

    Lalu Yadav ने झारखंड के लिए भी बना ली स्ट्रेटजी, इतनी सीटों की मांग; (फाइल फोटो)
    Lalu Yadav ने झारखंड के लिए भी बना ली स्ट्रेटजी, इतनी सीटों की मांग; (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सत्यानंद भोक्ता लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके
    2. राजद ने पलामू सीट से उम्मीदवार का भी चयन कर रखा है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Lalu Yadav झारखंड में इंडी गठबंधन के सीट शेयरिंग पर भले ही अब तक फैसला नहीं हो पाया है, लेकिन गठबंधन की पार्टियों ने अपनी संभावित सीटों व उम्मीदवारों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

    इनमें राजद ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में चार सीट पलामू, चतरा, कोडरमा व गोड्डा के लिए बहुत पहले से दावेदारी कर रखी है। पार्टी ने पलामू सीट से उम्मीदवार का भी चयन कर रखा है। अगर पलामू सीट मिला तो राजद वहां से ममता भुइयां को अपना प्रत्याशी उतारेगा।

    लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं भोक्ता

    झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं। वे राजद से चतरा के विधायक हैं। आइएनडीआइ में सीट शेयरिंग पर अब तक निर्णय नहीं होने के बावजूद उन्होंने खुद को चतरा सीट से राजद का प्रत्याशी भी घोषित कर रखा है।

    इतना ही नहीं, उन्होंने इस लोकसभा सीट से संबंधित क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से वे क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। झारखंड राजद के नेता उनके इस कृत्य से नाराज हैं।

    उनका कहना है कि न तो अभी सीट फाइनल हुआ है, न उम्मीदवार का ही चयन हुआ है। सिर्फ पलामू सीट के लिए ममता भुइयां का नाम ही लगभग फाइनल हो पाया है।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election 2024: झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका! अब इस नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, BJP का थामा दामन

    Sita Soren Joins BJP: 'क्या झारखंड लंका है...?', सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर JMM ने दी पहली प्रतिक्रिया

    खबरें और भी