Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 04:32 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को भी पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखी गई। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट। (सांकेतिक फोटो जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट। (सांकेतिक फोटो जागरण)

    HighLights

    1. मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर सीएम ने दिया बड़ा अपडेट
    2. सदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को दी शुभकामनाएं

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। कल बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिन्हें स्पीकर ने मान्यता प्रदान की। 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पक्ष और विपक्ष के सभी विधायक ने सदन के भीतर उनके पास जाकर उनको बधाई दी।

    सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बताया कि महिलाओं के खाते में मंईयां योजना की राशि कब तक आ जाएगी।

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत जिन महिला लाभुकों का सत्यापन तथा आधार सीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है, उनके खाते में शीघ्र ही राशि जाएगी।

    सत्यापित महिला लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि हस्तांतरित की जाएगी। हालांकि, महिला एवं समाज कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मार्च तक की राशि सभी जिलों को भेज दी है।

    ऐसे में महिलाओं को मार्च तक का भी भुगतान हो सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि होली से पहले महिलाओ के खाते में मंईयां योजना की राशि भेज दी जाएगी।

    जिलों से आ रही रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 40 लाख महिलाओं का सत्यापन हो चुका है। वहीं, लगभग एक लाख लाभुकों के नाम अब तक कटे हैं। शेष लाभुकों का सत्यापन कार्य चल रहा है। जिन महिलाओं का सत्यापन हो चुका है, उनके खाते में राशि जाएगी।

    हाड़िया बेचने वाली महिलाओं के लिए बनाई गई बेहतर योजना

    इस दौरान सीएम ने कहा कि सड़क के किनारे हाड़िया बेचने वाली महिलाओं की बेहतरी के लिए योजना बनाई गई है। लेकिन कुछ महिलाएं फिर से इस काम में वापस आ रही है। उसके कारण का पता लगाएंगे।

    सीएम ने कहा कि हाड़िया को आदिवासी देवी-देवताओं को चढ़ाए जाने की परंपरा रही है। लेकिन उसे सड़क के किनारे बेचने की संस्कृति नहीं है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुद्दा उठाया और कहा कि हाड़िया को सड़क के किनारे बेचने को संस्कृति कहना उचित नहीं है।

    सदन में उठा रांची के चान्हो में आनंद मार्ग के दो साधुओं की हत्या का मामला

    भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने रांची के चान्हों में आनंद मार्ग पर दो साधुओं की हत्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने इस पर कहा कि इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और दो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    खबरें और भी

    संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को आश्वासन दिया कि वे रांची के एसएसपी को बुलाकर पूरी जानकारी लेंगे और इसमें जो संलिप्त होंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

    सदन में भी उठा सिरमटोली में फ्लाईओवर के निर्माण के विरोध का मामला

    कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव ने कहा कि सिरमटोली फ्लाई ओवर के निर्माण से सरना स्थल प्रभावित हो रहा है, जो आदिवासी समाज की आस्था का केन्द्र है। उनका समर्थन करते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने स्पीकर से निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के लिए नियमन देने का अनुरोध किया।

    इस पर स्पीकर ने भी सहमति प्रकट की, और कहा कि सरना स्थल किसी तरह बाधित न हो, उन्होंने इसे सुनिश्चित करने का नियमन दिया।

    यह भी पढे़ं-

    Maiya Samman Yojana: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, आ गया नया अपडेट

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब इन महिलाओं को 2 दिन के भीतर करना होगा सरेंडर