Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: Maiya Samman Yojana के नाम पर हो रहा ऑनलाइन फ्रॉड, CM हेमंत सोरेन ने लोगों को किया सतर्क

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 05:30 PM (IST)

    Cyber Fraud साइबर अपराधी साइबर फ्रॉड के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। अब साइबर आपराधियों ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Sam ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना के नाम पर हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड पर हेमंत सोरेन ने लोगों किया सतर्क
    मंईयां सम्मान योजना के नाम पर हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड पर हेमंत सोरेन ने लोगों किया सतर्क

    HighLights

    1. मंइयां योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महत्वपूर्ण संदेश
    2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

    राज्य ब्यूरो, रांची। मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राज्य के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा कि साथियों, यह अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना है।

    झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहें हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है।

    सीएम ने लोगों को किया सतर्क

    इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन - बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर OTP या अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी कॉल करने वाले के साथ साझा कदापि नहीं करें।

    झारखण्ड सरकार इस योजना को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं कर रही है। अतः आप सभी सतर्क रहें और ऐसे कॉल आने पर अपने बैंक खाता की जानकारी नहीं दें। तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी है।

    कई लोग मैसेज या कॉल (Bank Fake Call ) करके फ्रॉड कर रहे हैं। SMS, व्हाट्सएप, मेल या टेलीग्राम के जरिये भी मैसेज आ सकते हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है सावधान रहें। झारखण्ड पुलिस ऐसे मामलों को लेकर सतर्क हैं।

    किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हुए फर्जी कॉलर को चिन्हित करने का कार्य करे। साथ ही आप सभी से अनुरोध है की अपने आस पास के/परिचितों/रिश्तेदारों तक भी यह जानकारी जरूर साझा करें।

    ये भी पढे़ं-

    Champai Soren: क्या BJP ज्वाइन करेंगे चंपई सोरेन? दिल्ली में दिया क्लियर कट जवाब; रांची तक हलचल तेज

    Champai Soren: BJP में शामिल होंगे चंपई सोरेन, भाजपा के केंद्रीय नेताओं से हुई बातचीत

    खबरें और भी