JPSC-JSSC प्रोटेस्ट पर निशिकांत दुबे का बड़ा एलान, बोले- 13 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो छात्रों संग करूंगा अनशन
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा विवाद पर छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त तक फैसला न होने प ...और पढ़ें

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने छात्रों का समर्थन किया।
HighLights
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने छात्रों का समर्थन किया।
13 अगस्त तक फैसला न होने पर अनशन की घोषणा।
जागरण संवाददाता, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि यदि 13 अगस्त तक यानी संसद सत्र समाप्त होने तक, इस मामले में कोई फैसला नहीं होता है तो वह पार्टी से अनुमति लेकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में शामिल होंगे और अनशन पर बैठेंगे।
13 अगस्त तक यानि संसद चलने तक, यदि फ़ैसला नहीं हुआ तो मैं अपने पार्टी से परमिशन लेकर छात्रों के आंदोलन में शामिल होकर अनशन करूँगा @AdityaPdSahu https://t.co/yHPgav8CnQ
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 6, 2026
उनके इस बयान के बाद जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी JPSC-JSSC पर हंगामा, भाजपा ने की CBI जांच की मांग