झारखंड में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी JPSC-JSSC पर हंगामा, भाजपा ने की CBI जांच की मांग
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा गरमाया रहा। भाजपा विधायकों ने सीबीआई ज ...और पढ़ें
HighLights
भाजपा विधायकों ने सीबीआई जांच की मांग उठाई।
हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित हुई।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षा में अनियमिताओं का मुद्दा छाया है।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी-जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं को रद कर अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग उठाई।
जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार ने विपक्ष से पहली और दूसरी सिविल सेवा परीक्षा पर भी जवाब देने को कहा। इसके बाद भाजपा विधायक आसन के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
भाजपा विधायक आसन के समीप पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच प्रश्नकाल की कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद सदन की कार्रवाई दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

पहले दिन भी दिखे थे विपक्ष के तीखे तेवर
गुरुवार को सत्र के पहले दिन भी भाजपा ने जेपीएससी और जेएसएससी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। भाजपा विधायक "न्याय चाहिए, धोखा नहीं" लिखे मास्क पहनकर सदन पहुंचे थे। मास्क पर जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग भी दर्ज थी। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा था।
'मांगें पूरी होने तक हंगामा जारी रहेगा' : प्रदीप प्रसाद
भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और पूरे देश को उनसे सीख लेनी चाहिए कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कैसे किया जाता है।
पांच कार्य दिवस का है मानसून सत्र
6 से 12 अगस्त तक प्रस्तावित मानसून सत्र कुल सात दिनों का है, लेकिन शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण केवल पांच कार्य दिवस ही उपलब्ध हैं।
8 और 9 अगस्त: साप्ताहिक अवकाश
10 अगस्त: अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान
11 अगस्त: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और अन्य सरकारी कार्य
12 अगस्त: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, अन्य सरकारी कार्य और गैर-सरकारी संकल्प पर चर्चा
यह भी पढ़ें- 'तू आंदोलन में डटा रह... तेरे खाने की चिंता हमारी', रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में दिख रही दोस्ती की ऐसी मिसाल
यह भी पढ़ें- ‘हम छोटे भाइयों की मदद करने आए हैं’, जयपाल मुंडा स्टेडियम में SDO ने JPSC अभ्यर्थियों से की बात
यह भी पढ़ें- JPSC विवाद: राहुल गांधी ने रांची के प्रदर्शनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर की बात, दिया मदद का भरोसा
यह भी पढ़ें- रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट राउंडअप: आज क्या कुछ हुआ? बारिश के बीच सड़क से सदन तक बढ़ी हलचल