Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट राउंडअप: आज क्या कुछ हुआ? बारिश के बीच सड़क से सदन तक बढ़ी हलचल

    By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:39 PM (IST)

    रांची में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी है, जिसमें हजारों युवा सीबीआई जांच और पारदर्श ...और पढ़ें

    13 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी।

    13 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी।

    HighLights

    1. 13 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी।

    2. सरकार ने वार्ता के लिए समिति बनाई।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। राजधानी रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम पिछले 13 दिनों से युवाओं के संघर्ष का केंद्र बना हुआ है।

    शुरुआत में कुछ दर्जन छात्रों से शुरू हुआ यह आंदोलन अब हजारों युवाओं का जनआंदोलन बन चुका है। पिछले दो दिनों में आंदोलन स्थल पर भीड़ दुगनी हो गई है। 

    Ranchi Protest 1

    पहले जानिए आखिर आंदोलन क्यों शुरू हुआ?

    दरअसल, छात्रों का आरोप है कि जेपीएससी-जेएसएससी और अन्य भर्ती परीक्षा में लगातार अनियमिताएं हुई है। अभ्यर्थी इन सभी मामलों की सीबीआई जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों की मेहनत के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।

    Ranchi Protest 2

    13वें दिन आंदोलन ने पकड़ी सबसे ज्यादा रफ्तार

    गुरुवार को आंदोलन के 13वें दिन जयपाल सिंह स्टेडियम में हजारों छात्र-छात्राएं जुटे। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार अभ्यर्थी रांची पहुंच रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार लिखित और ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक धरना जारी रहेगा।

    आंदोलन के बीच कई छात्र-छात्राएं लगातार अनशन पर बैठे हैं। बारिश, उमस और लगातार धरने के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। धरनास्थल पर मेडिकल टीम समय-समय पर उनकी जांच कर रही है लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। उनका मानना है कि अब सरकार के निर्णय लेने के बाद ही यह आंदोलन समाप्त होगा। 

    खबरें और भी

    Ranchi Protest 3

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: रांची में 13वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, पुलिस बहाली के अभ्यर्थियों का मिला साथ

    बारिश भी नहीं तोड़ सकी छात्रों का हौसला

    लगातार बारिश के बावजूद छात्र खुले मैदान में ही रात गुजर रहे हैं। कई छात्र तिरपाल और प्लास्टिक के सहारे धरने पर डटे हुए हैं। उनका मानना है कि अब चाहे कोई भी परिस्थिति आ जाए, लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे।

    वही आंदोलन को लेकर अब राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। विधायक जयराम महतो, तो आजसू विधायक निर्मल महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने धरनास्थल पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया।

    Ranchi Protest 4

    वहीं दिल्ली से सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद भी आंदोलन में शामिल होने रांची पहुंचे हुए है। वहीं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी युवाओं को अपना समर्थन दे रहे है। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के 'बिरयानी वाले' जुनैद पहुंचे रांची, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन

    सोनम वांगचुक ने साफ की तस्वीर, जारी है देवेंद्र महतो का अनशन

    जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली व पेपर लीक के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य और आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर ली है।

    सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के जरिए देवेंद्र नाथ महतो से विशेष आग्रह कर केवल जल और नमक ग्रहण करने के लिए राजी किया है, ताकि उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके। पिछले 5 दिनों से महतो का भूख हड़ताल लगातार जारी है। 13 दिन से छात्र आंदोलनरत हैं। सरकार को सभी मांगें माननी चाहिए।

    यह साफ कर दिया गया है कि जब तक सरकार छात्रों की मांगों को लिखित रूप में स्वीकार नहीं करती, तब तक उनका अन्न का त्याग और अनशन लगातार जारी रहेगा। इस बीच, आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर धार देने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके भी जल्द रांची पहुंचने वाले हैं। 

    यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक ने साफ की तस्वीर, जारी है देवेंद्र महतो का अनशन; CJP का प्रतिनिधिमंडल जल्द पहुंचेगा रांची

    छात्रों का आंदोलन विधानसभा तक पहुंचा

    छात्रों का आंदोलन सड़क से विधानसभा तक पहुंच चुका है। जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा और सदन में जोरदार हंगामा किया। सदन में भाजपा के विधायक मास्क लगाकर पहुंचे।

    Ranchi Protest 5

    मास्क पर लिखा था – “न्याय चाहिए, धोखा नहीं। जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराओ।” भाजपा विधायक खड़े होकर जेपीएससी का मामला उठा रहे थे। इसी बीच स्पीकर का संबोधन भी शुरू हुआ। इस मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही भी प्रभावित रही। 

    यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में JPSC-JSSC मुद्दे पर बीजेपी विधायकों ने मास्क पहनकर किया प्रदर्शन, मानसून सत्र हुआ स्थगित

    MLA ने गले में टांगा 'नौकरी का रेट चार्ट'

    आजसू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि झारखंड में व्यवस्था पर से पूरी तरह से विश्वास उठ चुकी है। मानसून सत्र चलने के बावजूद यहां एक “रेट चार्ट” खुले ऑफर की तरह काम कर रहा है। शायद सरकार इस मानसून सत्र के दौरान डिस्काउंट भी दे रही है। 

    यह भी पढ़ें- MLA ने गले में टांगा 'नौकरी का रेट चार्ट', रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट पर बोले- राष्ट्रपति शासन लगा दो

    सरकार ने बनाई मंत्रियों की समिति

    आंदोलन तेज होने के बाद राज्य सरकार ने एक समिति गठित की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि समिति छात्रों से बातचीत करेगी और सरकार समाधान निकालने के लिए गंभीर है। सरकार ने छात्रों से वार्ता शुरू करने की अपील भी की।  

    यह भी पढ़ें- रांची में JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्रों के साथ बातचीत से पहले वित्त मंत्री बोले- निकलेगा हल; सरकार तैयार

    सरकार से बातचीत के लिए डेलिगेशन फाइनल

    JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार से होने वाली वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

    आंदोलनकारी छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है। इस प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में राज्य सरकार के साथ बातचीत होगी। प्रतिनिधिमंडल में आठ छात्र प्रतिनिधियों के अलावा दो पत्रकार और एक वकील को शामिल किया गया।

    हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता के दौरान सभी मांगें और तथ्य केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के सामने रखेंगे। फिलहाल पूरे आंदोलन की नजर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच संभावित वार्ता पर टिकी है। 

    यह भी पढ़ें- रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: 8 छात्र; 1 वकील और 2 एक्सपर्ट, सरकार से बातचीत के लिए डेलिगेशन फाइनल

    यह भी पढ़ें- आंदोलन को हाइजैक होने से बचाएं, नेतृत्व अपने हाथ में रखें छात्र; सुलगते हालात पर झारखंड के सीनियर जर्नलिस्ट की दो टूक