Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: कांग्रेस MLA शिल्पी नेहा के बयान पर सियासी बवाल, समर्थन में खुलकर सामने आये पिता बंधु तिर्की

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 10:11 AM (IST)

    कांग्रेस विधायक नेहा के बयान पर बिहार-झारखंड में सियासी हलचल तेज है। नेहा तिर्की ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि बिहार के लोग रामगढ़ में आकर मुखिया ...और पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की बेटी के बचाव में आए।
    झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की बेटी के बचाव में आए।

    HighLights

    1. बेटी शिल्पी नेहा तिर्की के बयान के समर्थन में आए पिता बंधु तिर्की
    2. बंधु तिर्की ने कहा- घुसपैठ का विरोध हर स्तर पर होना चाहिए
    3. कहा- नैरेटिव सेट करने के लिए इसको मुद्दा बनाना कहीं से जायज नहीं

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की अपनी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की के बयान के समर्थन में मैदान में उतर गए हैं।

    शिल्पी ने एक दिन पहले बयान दिया था कि बिहार के लोग रामगढ़ में आकर मुखिया बन जा रहे हैं। मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की इस बयान के साथ ही भाजपा के निशाने पर आ गई थीं।

    रविवार को उनके पिता पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बेटी का पक्ष लेते हुए कहा कि घुसपैठ का विरोध हर स्तर पर होना चाहिए। केंद्र सरकार को अपनी एजेंसियों के माध्यम से बीएसएफ अधिकारियों से पूछना चाहिए कि उनके रहते हुए आखिर बांग्लादेश से घुसपैठ कैसे हो रहा है।

    भाजपा पर ओछी राजनीति करने का लगाया आरोप

    उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर ओछी राजनीति करना गलत बात है। भाजपा के लोग किस तरह से नैरेटिव सेट करते हैं वह किसी से छिपा नहीं है। आपको आंकड़ा के साथ सामने आकर बात करना होगा।

    उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही यह मुद्दा भाजपा वाले क्यों उठाते हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है। भाजपा नेताओं को चाहिए कि प्रमाण के साथ लोगों के सामने आएं।

    इस मुद्दे पर ओछी बातों को झारखंड के मूलवासी और आदिवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। डेमोग्राफी चेंज और घुसपैठ दो अलग-अलग मुद्दे हैं।

    भाजपा पर हिंदु-मुस्लिम करने का लगाया आरोप

    रांची का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि शेड्यूल एरिया में बाहरी लोग बड़े पैमाने पर बस गए हैं। राज्यपाल को इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देनी चाहिए। रांची में दो सौ एकड़, तीन सौ एकड़ जमीन बेचनेवाले कौन से लोग हैं?

    एचईसी के विस्थापितों की कहीं सुनवाई नहीं हुई। बोकारो में इसी प्रकार हजारों लोग विस्थापित हुए। कोलियरी क्षेत्रों में और भी गड़बड़ी है।

    घुसपैठियों के आने से स्थानीय लोगों का ही नुकसान है। भाजपा पूरे मुद्दे पर हिंदू-मुसलमान कर रही है और निश्चित रूप से यह वोट बटोरने की कवायद है।

    यह भी पढ़ें: 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते है भाजपा नेता', विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हुई आक्रामक

    Jharkhand Politics: 'झारखंड सरकार से जनता परेशान', AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

    खबरें और भी