Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में आक्रामक दिखी प्रियंका और कल्पना की जोड़ी, बता दिया क्या है 'BJP का हिडेन एजेंडा'?

    Updated: Wed, 22 May 2024 11:45 PM (IST)

    कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी ने बुधवार को रांची और गोड्डा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर भाजपा व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। दोन ...और पढ़ें

    झारखंड में आक्रामक दिखी प्रियंका और कल्पना की जोड़ी। (फोटो- एएनआई)
    झारखंड में आक्रामक दिखी प्रियंका और कल्पना की जोड़ी। (फोटो- एएनआई)

    जागरण टीम, रांची/गोड्डा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने झारखंड के रांची और गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है, जबकि कांग्रेस इसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस संविधान पर आंच नहीं आने देगी।

    दोनों सभाओं में उन्होंने जनता से अपील की कि वह गोड्डा से आइएनडीआइए प्रत्याशी प्रदीप यादव और रांची की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को विजयी बनाएं।

    इस दौरान कल्पना सोरेन ने भी कहा कि पूरे देश में बदलाव की हवा बह रही है और इस बार आइएनडीआइए की केंद्र में सरकार बनेगी।

    रांची के लोआडीह मैदान में प्रियंका ने एचईसी कर्मियों को वेतन नहीं दिए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा सार्वजनिक परिसंपत्ति का विनाश कर रही है। युवाओं से लेकर किसान तक परेशान हैं। चंद्रयान की उपलब्धियों पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन इसके लिए उपकरण बनानेवाले एचईसी की बदहाली पर सरकार चुप है।

    प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकारी एक भी वादा पूरा करने में सफल नहीं हुई है और यही कारण है कि चुनाव में मोदी अपनी उपलब्धियां तक गिना नहीं पा रहे हैं। मंगलसूत्र छीने जाने और भैंस खोल लेने जैसे मुद्दों पर प्रियंका ने कहा कि पीएम की इन बातों पर हमें हंसी आती है। वह इस तरह का कुप्रचार कर रहे हैं यह बहुत ही दुख की बात है।

    उन्होंने कहा कि देश में भोजन का अधिकार कांग्रेस सरकार की देन है। साथ में यह भी कहा अनाज बांटना मोदी की मजबूरी है। प्रियंका ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोके जाने से लेकर पहलवान बेटियों तक का मुद्दा प्रियंका ने अपने भाषण में उठाया। हाथरस और उन्नाव की पीड़िताओं पर भी अपनी बात रखी।

    खबरें और भी

    प्रियंका ने आरोप लगाया कि मोदी शासन में अरबपति आगे बढ़े, लेकिन गरीब पीछे होते गए। आदिवासियों और किसानों की अनदेखी बड़े पैमाने पर होती रही। उन्होंने कहा कि लोगों को एक ऐसा नेता चाहिए जो ईमानदार हो और सच्चा भी। लेकिन, मोदी ने हर वादा झूठा किया।

    आरक्षण खत्म करना भाजपा का हिडेन एजेंडा

    गोड्डा के मेला मैदान में प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार का चुनाव कई मायने में अलग हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहमति के बिना भाजपा में कोई कुछ नहीं बोल सकता। अगर भाजपा नेता खुलेआम मंचों पर 400 सीट लेकर संविधान बदलने की बात कर रहे हैं तो, इसमें कहीं न कहीं पीएम मोदी की सहमति है। इसपर जब जनता का प्रतिवाद शुरू हुआ तो भाजपा नेता विभिन्न मंचों से सफाई देते फिर रहे हैं।

    प्रियंका ने दावा किया कि संविधान और आरक्षण खत्म करने का भाजपा का हिडेन एजेंडा है। इस बात को समझना होगा। भाजपा के मंसूबे को कांग्रेस कभी कामयाब होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए, लेकिन किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए। गोड्डा में पावर प्लांट बैठा लेकिन यहां न तो बिजली मिली और ना ही यहां के बेरोजगारों को रोजगार।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्थानीय नेता प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया है जो हर संघर्ष में जनता के साथ खड़े रहते हैं। प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी, जीएसटी को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की और कांग्रेस के संकल्प पत्र की पांच गारंटी की चर्चा की।

    गोड्डा से मेरा पुराना नाता

    प्रियंका गांधी ने कहा कि गोड्डा के मोतिया डुमरिया से उनका पुराना रिश्ता है। यहां के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपनी बेटी की शादी में मेरे नाना जी पंडित जवाहर लाल नेहरू को आमंत्रित किया था लेकिन आमंत्रण पत्र समय पर नहीं पहुंचा। आज उनके बदले मैं गोड्डा आई हूं।

    यह भी पढ़ें: Tender Commission Scam : टेंडर कमीशन घोटाले में अब IAS मनीष रंजन को ED का समन, 24 मई को पूछताछ के लिए बुलाया

    Tender Commission Scam : आलमगीर की मुश्किलें बढ़ाएगी ये डायरी! कोडवर्ड में दर्ज है करोड़ों के लेनदेन का हिसाब