रांची में मौसम का असर, कई उड़ानें प्रभावित; दो घंटे देर से पहुंची भुवनेश्वर की फ्लाइट
Ranchi News: खराब मौसम के कारण मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। भुवनेश्वर से आने वाली इंडिगो की उड़ान दो घं ...और पढ़ें

रांची हवाईअड्डे पर खड़ा विमान। (फाइल फोटो)
HighLights
भुवनेश्वर की उड़ान दो घंटे देरी से पहुंची रांची।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु की उड़ानें भी एक घंटे विलंबित।
कोलकाता-रांची फ्लाइट लगातार दूसरे दिन रद्द रही।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी में खराब मौसम का असर मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के उड़ान संचालन पर साफ दिखाई दिया। भुवनेश्वर से रांची आने वाली इंडिगो की उड़ान निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से रात 8.15 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
विलंब के कारण इसी विमान से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को भी करीब रात नौ बजे तक इंतजार करना पड़ा। उड़ान में देरी से यात्रियों की कनेक्टिंग यात्रा और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भी प्रभावित हुए।
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का असर अन्य उड़ानों पर भी पड़ा। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से रांची आने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की कई उड़ानें करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं।
वहीं कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की नियमित सेवा लगातार दूसरे दिन भी रद्द रही। इससे इस रूट के यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी और कई यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- कब उड़ान भरेगा Bokaro Airport ? सालों से फाइलों में अटका सवाल
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विभिन्न शहरों में खराब मौसम के कारण विमानों को समय पर उड़ान भरने में दिक्कत हुई, जिसका असर रांची आने और यहां से जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा। देर शाम तक अधिकांश विलंबित उड़ानों का संचालन किया गया, लेकिन यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।