रांची में मानसून से पहले हटेंगे 1200 सूखे पेड़, CM हेमंत सोरेन ने दिए ट्रिमिंग-कटाई के आदेश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद रांची में सूखे और खतरनाक पेड़ों को हटाने तथा डालियों की ट्रिमिंग का काम शुरू होगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में सूखे और खतरनाक पेड़ों को लेकर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ों की ट्रिमिंग और सूखे पेड़ों को हटाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ों की नियमित ट्रिमिंग से उन्हें सुंदर आकार मिलेगा और बिजली तारों व सड़कों पर पेड़ गिरने जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हो सकेगा। दरअसल, शहर में सूखे पेड़ों और बिजली तारों से सटी खतरनाक डालियों को लेकर दैनिक जागरण लगातार अभियान चला रहा है।
इस अभियान के माध्यम से वन विभाग, नगर निगम और बिजली विभाग को आगाह किया गया था। अब मुख्यमंत्री द्वारा मामले में संज्ञान लेने के बाद सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं।
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में करीब 1200 सूखे पेड़ों को चिन्हित किया गया है। हालांकि अब तक कितने पेड़ों की कटाई हुई है, इसका स्पष्ट जवाब विभाग के पास नहीं है।
शहरवासियों को उम्मीद है कि मानसून से पहले खतरनाक पेड़ों की कटाई और ट्रिमिंग का काम तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि आंधी-बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें- धनबाद के शहरी बेघरों के लिए खुशखबरी, एक जून से पीएम आवास योजना के लिए आवेदन
यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा की 2 सीटों के लिए महागठबंधन में मंथन, CM हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज