Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में फंसा रांची का नवविवाहित जोड़ा, गए थे हनीमून मनाने; अब घर लौटने की चिंता

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 09:47 AM (IST)

    रांची का एक नवविवाहित जोड़ा, अतुल उरांव और डॉ. कंचन बाड़ा, दुबई में अपने हनीमून के दौरान खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण फंस गया है। उड़ाने ...और पढ़ें

    दुबई में फंसा जोड़ा। (सोशल मीडिया)

    दुबई में फंसा जोड़ा। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. रांची का नवविवाहित जोड़ा दुबई में फंसा।

    2. खाड़ी क्षेत्र में सैन्य तनाव से उड़ानें रद्द।

    3. परिवार ने सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की।

    डिजिटल डेस्क, रांची। रांची के रहने वाले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारी अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा के लिए शादी के बाद की पहली यात्रा चिंता दे गई है।

    22 फरवरी 2026 को दोनों का विवाह हुआ था। दोनों 27 फरवरी को हनीमून मनाने दुबई पहुंचे थे। उनकी वापसी 4 मार्च को तय थी, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण हालात अचानक बदल गए और वे वहीं फंस गए।

    कई उड़ानें रद, बढ़ी मुश्किलें

    इसी दौरान अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों में भी दिखाई देने लगा। एहतियात के तौर पर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद कर दी गईं। इसके कारण हजारों पर्यटक और यात्री वहां फंस गए हैं। रांची का यह नवदंपति भी वहां फंस गया है और दुबई में ठहरने को मजबूर है।

    अतुल उरांव ने जानकारी दी कि वे अपने जीवन के सबसे खास पल को मनाने दुबई आए थे, लेकिन अचानक हालात बदल गए। उन्होंने कहा कि जैसे ही उड़ानों के रद होने की खबर मिली, तब से चिंता बढ़ गई है।

    उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा ने बताया कि उन्हें यहां के हालातों से टेंशन है लेकिन वे फिलहाल सुरक्षित हैं। दोनों की इच्छा है कि जल्द से जल्द अपने घर और परिवार के बीच लौट सकें।

    सरकार से मदद की अपील

    इधर रांची में दोनों परिवारों में गहरी चिंता का माहौल है। परिजन लगातार संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय हालात पर नजर बनाए हुए हैं। परिवार के लोगों ने झारखंड सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया गया है कि केंद्र सरकार और यूएई स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय कर नवदंपति समेत खाड़ी देशों में फंसे झारखंडियों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    यह भी पढ़ें- Iran Israel Conflict: दुबई एयरपोर्ट बंद, रांची के कई लोग फंसे