रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गार्ड की हत्या, SSP और भारी पुलिस बल मौके पर; जांच जारी
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड बिरसा की हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड मौके पर जांच ...और पढ़ें
HighLights
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड बिरसा की हत्या।
एसएसपी, सिटी एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर।
एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे।
डिजिटल डेस्क, रांची (धुर्वा)। राजधानी के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा गार्ड बिरसा की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मंदिर जैसे सुरक्षित और पवित्र स्थान पर हुई इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही रांची एसएसपी, सिटी एसपी और डीएसपी समेत जिले के कई थानों के थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने पूरे परिसर को घेरे में ले लिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। विशेष जांच टीम (SIT) हर उस पहलू पर काम कर रही है जिससे अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

घटना की सूचना पर बदहवास परिजन। (फोटो: जागरण)
सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जगन्नाथपुर मंदिर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- राज्य गठन के बाद से जमे हैं! झारखंड पुलिस विभाग में स्थानांतरण की तैयारी, सिपाही से लेकर अकाउंटेंट तक रडार पर
यह भी पढ़ें- JPSC में चल क्या रहा? पहले प्रश्नपत्र, अब आंसर शीट में त्रुटियां; आयोग ने संशोधित उत्तर जारी किया
यह भी पढ़ें- JAC Matric Result 2026: गुमला-दुमका ने चौंकाया, चतरा सबसे नीचे; 99.60% अंकों के साथ 4 स्टूडेंट्स बने स्टेट टॉपर