Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेलवे की एक और कोशिश, रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन; जानिए सभी स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान का समय

    By Shakti SinghEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 11:05 AM (IST)

    Jharkhand News इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि दिवाली और छठ की वजह से ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हर संभव प्रयास कर ...और पढ़ें

    रेलवे की एक और कोशिश, रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन; जानिए सभी स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान का समय
    रेलवे की एक और कोशिश, रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन; जानिए सभी स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान का समय

    जासं, रांची : दीपावली और छठ को लेकर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। शनिवार को एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन 08105/08106 रांची–जयनगर–रांची छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है।

    ट्रेन संख्या 08105 रांची–जयनगर दिवाली/छठ स्पेशल 11 नवंबर एवं 18 नवंबर (शनिवार) को रांची से चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच, कुल 24 कोच होंगे।

    ट्रेन संख्या 08105 का आगमन और प्रस्थान

    ट्रेन का रांची प्रस्थान 23.55 बजे, मुरी आगमन 00.50 बजे, प्रस्थान 00.55 बजे, झालिदा आगमन 01.15 बजे प्रस्थान 01.17 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.15 बजे, धनबाद आगमन 04.10 बजे प्रस्थान 04.15 बजे, चित्तरंजन आगमन 05.35 बजे प्रस्थान 05:37 बजे, मधुपुर आगमन 06.30 बजे प्रस्थान 06.32 बजे, जसीडीह आगमन 06.57 बजे प्रस्थान 06.59 बजे होगा।

    इसके बाद झाझा पर आगमन 08.15 बजे, प्रस्थान 08.20 बजे, किउल आगमन 09.02 बजे प्रस्थान 09.04 बजे, बरौनी आगमन 10.40 बजे प्रस्थान 10.50 बजे, समस्तीपुर आगमन 12.20 बजे प्रस्थान 12.25 बजे, दरभंगा आगमन 13.28 बजे प्रस्थान 13.33 बजे, मधुबनी आगमन 14.30 बजे प्रस्थान 14.32 बजे एवं जयनगर आगमन 15:30 बजे होगा।

    खबरें और भी

    ट्रेन संख्या 08106 का आगमन और प्रस्थान

    ट्रेन 08106 जयनगर–दिवाली/छठ स्पेशल 12 नवंबर एवं दिनांक 19 नवंबर (रविवार) को जयनगर से चलेगी। ट्रेन का जयनगर प्रस्थान 17.00 बजे, मधुबनी आगमन 17.30 बजे प्रस्थान 17.32 बजे, दरभंगा आगमन 18.15 बजे प्रस्थान 18.20 बजे, समस्तीपुर आगमन 19.20 बजे प्रस्थान 19.25 बजे, बरौनी आगमन 21.00 बजे प्रस्थान 21.10 बजे, किउल आगमन 22.20 बजे प्रस्थान 22.22 बजे होगा।

    इसके साथ ही झाझा पर आगमन 23.50 बजे प्रस्थान 23.55 बजे, जसीडीह आगमन 00.30 बजे प्रस्थान 00.32 बजे , मधुपुर आगमन 00.57 बजे प्रस्थान 00.59 बजे , चित्तरंजन आगमन 02.20 बजे प्रस्थान 02.22 बजे , धनबाद आगमन 04.05 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05.55 बजे प्रस्थान 06.00 बजे , झालिदा आगमन 07.02 बजे प्रस्थान 07.04 बजे, मुरी आगमन 07.30 बजे प्रस्थान 07.35 बजे एवं रांची आगमन 09.00 बजे होगा।

    ये भी पढ़ें -

    Diwali 2023: त्योहार मनाए, पर जरा संभलकर; बस एक गलती पड़ जाएगी भारी, इन बातों का रखें ख्याल

    शाम ढ़लते ही होने लगी धन की बरसात, पूरी रात गुलजार रहा बाजार; 70 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होने का अनुमान